40% की छूट पाएं
नया! 💥 प्राप्त करें प्रोपिक्स जो रणनीति देखने के लिए जिसने S&P 500 को 1,183%+ से हराया है40% की छूट क्लेम करें

बिहार : मलमास मेले के दौरान राजगीर में नहीं रहते काग!

प्रकाशित 06/08/2023, 04:18 pm
बिहार : मलमास मेले के दौरान राजगीर में नहीं रहते काग!

बिहारशरीफ, 6 अगस्त (आईएएनएस)। तीन वर्षों के अंतराल में बिहार के राजगीर में लगने वाले मलमास मेले की शुरुआत साधु -संतों के 33 कोटि देवी देवताओं के आह्वान के साथ होती है। मान्यता है कि मलमास या अधिमास के दौरान 33 कोटि देवी देवताओं का वास ऐतिहासिक और पौराणिक नगर राजगीर में होता है।इस दौरान भले ही सभी देवी देवताओं का वास यहां होता है लेकिन आम दिनों में दिखने वाले काग (कौआ) राजगीर छोड़कर अन्यत्र निकल जाते हैं। यहां रहने वाले लोग इस मान्यता की तस्दीक भी करते हैं कि इस महीने एक भी कौआ राजगीर क्षेत्र में दिखाई नहीं देता है।

राजगीर तीर्थ पंडा समिति के प्रमुख सुधीर उपाध्याय कहते हैं कि इस एक महीने में राजगीर में काला काग को छोड़कर हिन्दुओं के सभी 33 कोटि देवता यहां प्रवास करते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र राजा बसु द्वारा राजगीर के ब्रह्म कुंड परिसर में एक यज्ञ का आयोजन कराया गया था जिसमें 33 कोटि देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया था और वे यहां पधारे भी थे, लेकिन काला काग (कौआ) को निमंत्रण नहीं दिया गया था।

मान्यता है कि इसी कारण इस एक माह के दौरान राजगीर में काला काग कहीं नहीं दिखते। इस क्रम में आए सभी देवी देवताओं को एक ही कुंड में स्नानादि करने में परेशानी हुई थी तभी ब्रह्मा ने यहां 22 कुंड और 52 जलधाराओं का निर्माण किया था।

इस साल 18 जुलाई को राजगीर में विश्व प्रसिद्ध राजकीय मलमास मेला का शुभारंभ सिमरिया घाट के स्वामी चिदात्मन जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। 15 अगस्त तक यह मेला चलेगा।

तृतीय पक्ष विज्ञापन। Investing.com द्वारा कोई प्रस्ताव या अनुशंसा नहीं। यहां प्रकटीकरण देखें या विज्ञापन हटा दें

एक महीने तक राजगीर में प्रवास कर रहे स्वामी चिदात्मन जी महाराज बताते हैं कि हिंदू पंचाग के अनुसार हर तीसरे वर्ष में एक मास अधिक हो जाता है। यह स्थिति 32 माह 16 दिन यानी लगभग हर तीसरे वर्ष बनती है। इस अधिक मास को पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। पुरुषोत्तम मास में एक माह तक मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। धार्मिक आस्था को लेकर हिन्दू धर्मावलंबी इस मास में शुभ कार्य नहीं करते हैं।

राजगीर में ऐसे तो धार्मिक महत्ता के 22 कुंड और 52 धाराएं हैं, लेकिन ब्रह्मकुंड व सप्तधाराओं में स्नान की विशेष महत्ता है। देश व विदेश के श्रद्धालु यहां के कुंडों में स्नान व पूजा-पाठ करते हैं।

अधिकतर श्रद्धालु यहां के सभी कुंडों में पूरे विधि-विधान से स्नान व पूजा-पाठ करते हैं।

इस दौरान कुंभ की तर्ज पर शाही स्नान का आयोजन होता है, जिसमें देश के कोने-कोने से आए साधु-संत अस्था की डुबकी लगाते हैं।

शाही स्नान का मेले में विशेष महत्व है। शाही स्नान वह क्षण होता है, जिसमें साधु-संतों की टोलियों द्वारा विभिन्न कुंडों में स्नान किया जाता है।

साधु संतों का मानना है कि राजगीर की महत्ता वेद पुराणों में की गई है। इस राजगीर की भूमि तपोभूमि कहा गया है। वायु पुराण के अनुसार राजगीर का ब्रह्मकुंड वह स्थान है, जहां पर भगवान ब्रह्मा ने यज्ञ कर मनुष्यों की बुराईयों को अग्नि में अर्पित कर पवित्रता की ओर चलने का आह्वान किया था। हिन्दू धर्म में तो मलमास या अधिमास में इस नगरी की महत्ता काफी बढ़ जाती है।

तृतीय पक्ष विज्ञापन। Investing.com द्वारा कोई प्रस्ताव या अनुशंसा नहीं। यहां प्रकटीकरण देखें या विज्ञापन हटा दें

--आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित