💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

गोवा का कॉमन सिविल कोड को अपनाना देश के लिए अच्छा उदाहरण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

प्रकाशित 23/08/2023, 02:42 am
गोवा का कॉमन सिविल कोड को अपनाना देश के लिए अच्छा उदाहरण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पणजी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गोवा का समान नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) को अपनाना देश के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में अपने सम्मान में राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान यह बयान दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि गोवा ने समान नागरिक संहिता को अपनाया है, जो सभी समुदायों के पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार देता है। यह गोवा की महानगरीय समाज संस्कृति का एक अच्छा उदाहरण है। यह समान नागरिक संहिता हमारे देश के लिए एक अच्छा उदाहरण है।

राष्ट्रपति ने कुछ लाभार्थियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत 'सनद' वितरित की। उन्होंने कहा कि गोवा में समृद्ध वन क्षेत्र है। इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सतत विकास लक्ष्यों पर गोवा द्वारा की गई प्रगति की सराहना की।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि गोवा के लोग अच्छी मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं और इसलिए राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देती हूं। एक पर्यटन केंद्र के साथ गोवा, शिक्षा, व्यापार और वाणिज्य, उद्योग, प्रौद्योगिकी तथा रक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।

इस अवसर पर गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाइक मौदूद थे।

--आईएएनएस

एफजेड

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित