💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

चंद्रयान-3 लैंडिंग प्वाइंट को 'शिव शक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा : पीएम मोदी

प्रकाशित 26/08/2023, 03:35 pm
चंद्रयान-3 लैंडिंग प्वाइंट को 'शिव शक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा : पीएम मोदी

बेंगलुरु, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग प्वाइंट को 'शिव शक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा।

इसरो आए पीएम ने कहा कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग विफलता वाले स्थान को "तिरंगा बिंदु" कहा जाएगा, जबकि चंद्रमा पर विक्रम लैंडर के उतरने का दिन (23 अगस्त) देश में "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों की सभा को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं।

पीम ने कहा, “भारत ने उस टचडाउन प्‍वाइंट का नाम “शिव शक्ति प्‍वाइंट” रखने का फैसला किया है, जहां विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

चंद्रमा का शिव शक्ति प्‍वांइट हिमालय से कन्याकुमारी तक एकता का प्रतीक होगा। उन्होंने रेखांकित किया कि शिव शक्ति प्वाइंट भावी पीढ़ियों को मानवता के कल्याण के लिए विज्ञान के उपयोग की दिशा में प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर वह प्‍वांइट जहां चंद्रयान मिशन-2 ने निशान छोड़े हैं उसे "तिरंगा" कहा जाएगा।

पीएम ने कहा, तिरंगा प्वाइंट प्रेरणा का काम करेगा। यह एक प्रतीक होगा जो बताएगा कि असफलता अंत नहीं है। यह इस बात का भी प्रमाण होगा कि यदि आप प्रतिबद्ध हैं तो सफलता निश्चित है। चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है, भावना को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा, जो चंद्रमा का बीज बोएगा उसके अंदर उपलब्धि की भावना होगी।

पीएम मोदी ने कहा, “हिंदुस्तान (भारत) हर साल 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का जश्न मनाया जाएगा। ”

इसके पूर्व शनिवार सुबह इसरो पहुंचने पर प्रधानमंत्री का इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ, इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के निदेशक बी.एन. रामकृष्ण और यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर के निदेशक एस. शंकरन ने स्वागत किया।

पीएम मोदी ने तीनों वैज्ञानिकों को गले लगाकर स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई।

बाद में, उन्होंने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इसरो में 45 मिनट तक वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे।

हजारों लोग इसरो के आसपास जमा होकर पीएम मोदी के जयकारे लगाते नजर आए

--आईएएनएस

सीबीटी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित