💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

चंद्रयान-3 : अमित शाह ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी, कहा - उन्होंने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी

प्रकाशित 26/08/2023, 10:59 pm
चंद्रयान-3 : अमित शाह ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी, कहा - उन्होंने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी है।अमित शाह ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''भारत के चंद्र मिशन की ऐतिहासिक सफलता के साथ, हमारे वैज्ञानिकों ने समय की रेत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 के लैंडिंग स्थल को 'शिवशक्ति' और जिस स्थान पर चंद्रयान-2 गिरा था, उसे 'तिरंगा' नाम दिया, ताकि हमें याद दिलाया जा सके कि कोई भी विफलता स्थायी नहीं होती।''

दूसरी तरफ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के लिए किए गए प्रयासों का वर्णन करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने प्रयोग के लिए कार्यस्थल पर एक आर्टिफिशियल (कृत्रिम) चंद्रमा बनाया था।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''वह चाहते थे कि लोग जानें कि वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल करने के लिए क्या प्रयास किए हैं। लोगों को यह पता होना चाहिए। वैज्ञानिकों ने कृत्रिम चंद्रमा बनाया और लैंडर विक्रम का परीक्षण किया गया।''

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इस उपलब्धि ने पूरी पीढ़ी को उत्साह दिया है। उपग्रहों के प्रक्षेपण ने नवाचारों का मार्ग प्रशस्त किया है। अंतरिक्ष विज्ञान ने जीवन को आसान बनाने, प्रशासन और पारदर्शिता में योगदान दिया है। यह दूरस्थ स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने में सहायक है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बिना हम टेलीमेडिसिन और टेली-एजुकेशन की कल्पना नहीं कर सकते।

--आईएएनएस

एफजेड

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित