💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

अखिलेश यादव बोले - इंडिया गठबंधन से भाजपा घबराई, यह 2024 के लिए बड़ा संदेश

प्रकाशित 30/08/2023, 01:11 am
अखिलेश यादव बोले - इंडिया गठबंधन से भाजपा घबराई, यह 2024 के लिए बड़ा संदेश

मऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा के मतदाताओं ने सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक मतों से चुनाव जिताने का मन बना लिया है। आज गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं हर वर्ग के लोग जाति-धर्म और पार्टियों की सीमाएं तोड़ कर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है। सभी पार्टियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूरा समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों का यह फैसला देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। इंडिया गठबंधन एकजुट है। गठबंधन की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा का प्रत्याशी पलायनवादी है। उसने अपने स्वार्थ और लाभ के लिए पलायन किया है। उसने घोसी के मतदाताओं को धोखा दिया। लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ा है। इस बार जनता उसे सबक सिखाने का काम करेगी।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह घोसी विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रही है। इसीलिए घोसी ने अपने सभी मंत्रियों को उतार दिया है। आजकल पूरे घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ही मंत्री दिखाई दे रहे हैं। यह सब जनता को धोखा देने आये हैं। उपचुनाव के बाद फिर कभी दिखाई नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के 10 साल और 6 साल की यूपी सरकार ने अगर कोई काम किया होता तो विधानसभा उपचुनाव में मंत्रियों की इतनी बड़ी फौज नहीं उतारनी पड़ती।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह उपचुनाव हारने जा रही है। इसलिए ये प्रशासन को भी आगे करेंगे। घोसी की जनता बहादुर है। हमें उम्मीद है कि जिस भी तरह का मुकाबला करना पड़ेगा जनता मुकाबला करेगी। अपने वोट की रक्षा करेगी, हमारी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताएगी।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बड़ी है। लोकतंत्र में बदलाव वोट से ही आएगा। समाजवादी पार्टी के पास बहुत वोट है, बहुत जनसमर्थन है और जनता का सहयोग है। हम लोगों को अपना वोट बचाना है। हर वोट पड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करेगी। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पांच सितम्बर से 8 सितम्बर तक पूरी जिम्मेदारी से लगना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। लोकतंत्र खत्म कर रही है। भाजपा अगर आगे चुनाव जीती तो जनता का वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी। भाजपा सबका साथ, सबका विकास का झूठा नारा देती है। जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सबका विकास नहीं हो सकता। जातीय जनगणना नहीं होगी तो गैरबराबरी नहीं खत्म होगी। भाजपा जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है।

--आईएएनएस

विकेटी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित