💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

कांग्रेस ने आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को दी बधाई

प्रकाशित 02/09/2023, 07:59 pm
कांग्रेस ने आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को दी बधाई

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो टीम को बधाई दी और कहा कि यह एक और शानदार उपलब्धि है और यूपीए सरकार के तहत शुरू हुई आदित्य यात्रा को याद किया।

एक्स, पूर्व ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मुझे अंधेरे से प्रकाश की ओर ले चलो। हम आदित्यएल1-सोलर के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और कड़ी मेहनत करने वाले कर्मियों के ऋणी और आभारी हैं।"

उन्होंने भारत के सौर मिशन की शुरुआत को याद करते हुए कहा," भारत ने सूर्य की यात्रा 2006 में शुरू की, जब हमारे वैज्ञानिकों ने सूर्य के लिए एक ही उपकरण के साथ एक सौर वेधशाला का प्रस्ताव रखा। जुलाई 2013 में, इसरो ने इसके लिए सात पेलोड का चयन किया। हमारे आदित्‍य मिशन का नाम बाद में बदल कर

आदित्य-एल1 कर दिया गया। नवंबर 2015 में, इसरो ने औपचारिक रूप से आदित्य-एल1 को मंजूरी दे दी।''

"चंद्रयान मिशन (पहला- 2008, दूसरा - 2019 और तीसरा - 2023) और मंगलयान मिशन (2013) की शानदार सफलताओं के बाद, सूर्य का अध्ययन करने के लिए उपग्रह स्थापित करने की दिशा में हमारा मार्ग थोड़ा और सुरक्षित हो गया। प्रौद्योगिकी और अनुसंधान केवल कुछ वर्षों में नहीं, बल्कि दशकों में होता है।सभी बाधाओं के बावजूद, हम जीत गए हैं।''

खड़गे ने कहा, "इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हमारे दिग्गज वैज्ञानिकों और अनगिनत शोधकर्ताओं की दूरदर्शिता, सरलता और समर्पण को हमारा प्रणाम। विकास, कल्याण और सकारात्मक परिवर्तन के साधन के रूप में विज्ञान हमारा मैग्ना कार्टा बना हुआ है। हमें उम्मीद है कि ये जीतें हमें प्रेरित करती रहेंगी।"

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पोस्ट किया, "आदित्य-एल1 का आज का प्रक्षेपण इसरो और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है! इसरो को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसरो गाथा में निरंतरता को समझने के लिए आदित्य-एल1 की हालिया समयरेखा को याद करना सार्थक है। "

उन्होंने कहा कि 2006 में, एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक ही उपकरण के साथ सौर वेधशाला की अवधारणा का प्रस्ताव रखा था। फिर मार्च 2008 में वैज्ञानिकों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ प्रस्ताव साझा किया।

"दिसंबर 2009: इसरो ने एकल उपकरण के साथ आदित्य-1 परियोजना को मंजूरी दी। अप्रैल 2013 में इसराेे के पूर्व अध्यक्ष यू.आर. राव के हस्तक्षेप के बाद इसरो ने एक "अवसर की घोषणा" जारी की, इसमें वैज्ञानिक समुदाय से अधिक वैज्ञानिक उपकरणों (पेलोड) के प्रस्तावों के लिए आह्वान किया गया।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा, "जुलाई 2013: इसरो ने आदित्य-1 मिशन के लिए सात पेलोड का चयन किया, जिसे अब आदित्य-एल1 मिशन नाम दिया गया है।"

कांग्रेस नेताओं की यह टिप्पणी भारत द्वारा सूर्य के लिए पहला अंतरिक्ष यान लॉन्च करने के बाद आई है।

--आईएएनएस

सीबीटी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित