रांची, 5 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को नोटिस जारी किया है। झारखंड के गोड्डा क्षेत्र के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत समिति में दर्ज कराई थी।
सांसद दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उन्हें जानकारी मिली है कि इन दोनों अफसरों को 21 सितंबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
सांसद निशिकांत दुबे ने 5 सितंबर 2022 को देवघर के तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया था। बताया गया है कि सुखदेव सिंह को राज्य के अधिकारियों का मुखिया होने के नाते नोटिस किया गया है।
--आईएएनएस
एसएनसी/एबीएम