💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

घोसी उपचुनाव में भाजपा को पता चला अपने फॉर्मूले की कमियां

प्रकाशित 10/09/2023, 04:01 pm
घोसी उपचुनाव में भाजपा को पता चला अपने फॉर्मूले की कमियां

लखनऊ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव का रिहर्सल माने जाने वाले घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल दल सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) जैसे सहयोगी लोग अपना वोट ट्रांसफर कराने में नाकाम रहे हैं। इसके बावजूद यह उपचुनाव भाजपा के लिए कई लिहाज से लाभकारी बताया जा रहा है। राजनीतिक जानकर बताते हैं कि लोकसभा से पहले घोसी के उपचुनाव के इंडिया और एनडीए की ताकत की पहली परीक्षा थी। इससे भाजपा को अपने सहयोगी दलों की शक्ति को समझने का मौका मिल गया। उसे 2024 के चुनाव से पहले अपने सहयोगियों की ताकत के बारे में पता चला गया है कि कौन कितने पानी में है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद हमारी पार्टी ने उपचुनावों में ज्यादा सफलता हासिल नहीं की है। अगर 2018 में देखें तो भाजपा गोरखपुर में सपा के प्रवीण निषाद ने चुनाव जीता था। फूलपुर में नागेंद्र पटेल और कैराना में तब्बासुम ने चुनाव जीता था। भाजपा को यहां से हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन 2019 के लोकसभा में इन तीनों सीटों पर भाजपा ने बहुत अच्छे वोटों से जीत दर्ज की थी। ऐसे ही 2022 में मैनपुरी और खतौली हार गए। देखा जाय तो उपचुनाव का ट्रैक भाजपा के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन उसकी भरपाई मेन चुनाव में कर लेती है। ऐसा आंकड़े संकेत कर रहे हैं।

2024 के चुनाव के पहले भाजपा ने यूपी में कई मजबूत क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर रखा है। चाहे राजभर हो, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल इन सबका अपनी जातियों में जनाधार भी माना जाता है। राजभर और निषाद के अपने अपने विधायक जबकि अनुप्रिया के सांसद और विधायक दोनो ही हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले इन क्षत्रपों की पकड़ को देख लिया है। अब यह लोग पार्टी से ज्यादा मोलभाव करने की स्थित में नहीं रहेंगे।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक पीएन द्विवेदी कहते हैं कि घोसी उपचुनाव में भाजपा के सहयोगी दलों के सूरमाओं के कौशल की परीक्षा हुई जिसमें वह फेल नजर आए। हाल में सपा से राजग में आए ओमप्रकाश राजभर अपनी बिरादरी का वोट नहीं दिलवा पाए। बड़बोलेपन के कारण वह निशाने पर रहे। एनडीए में अब उनका कद और मोलभाव करने की ताकत भी कम होगी। उपचुनाव में उन्होंने अखिलेश को सैफई भेजने की बात कही थी। जनता ने उन्हें ही वापस कर दिया। वह अपने सजातीय वोट नहीं दिला सके। 28 चरण की गिनती तक सुधाकर भाजपा के दारा से आगे ही रहे हैं। यही उसका संकेत है। चारों तरफ सिर्फ सपा को ही वोट मिला है। वहीं निषाद पार्टी के संजय निषाद ने घोसी में लगातार कैंप किया लेकिन वह भी सफलता नहीं दिला पाए, उनके समुदाय का वोट भी भाजपा को नहीं मिला। कमोबेश यही हालत आशीष पटेल की पार्टी की रही। अब यह लोग सियासी मोलभाव नहीं कर पाएंगे।

एक अन्य विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि घोसी चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों का टेस्ट भी कर लिया। उनकी मोलभाव क्षमता को कम कर दी। लोकसभा चुनाव से पहले लोगो का आकलन हो गया। इवीएम पर बार-बार सवाल उठाने का भी जवाब मिला है। इसलिए भाजपा को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। क्योंकि लोकसभा चुनाव में अभी टाइम है। इसका असर तब तक ठंडा हो जायेगा।

समाजवादी पार्टी के चरथावल से विधायक पंकज मलिक कहते हैं कि घोसी की जनता ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उन्हें हरा दिया है। इनकी सरकार में रोजगार, स्वास्थ्य और कृषि सभी चीजें बिगड़ी हैं। जनता ने जनादेश दिया है। राजभर जैसे बड़बोले लोगों को जनता ने कहां पहुंचा दिया। उनकी अखिलेश यादव से कोई तुलना नहीं हो सकती है। उनको जनता ने जवाब दे दिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव कहते हैं कि विधानसभा उपचुनाव को लोकसभा से तुलना करना ठीक नहीं है। घोसी का चुनाव परिणाम हमारे लिए चिंतन का विषय है। इसकी समीक्षा हो रही है। रही सहयोगी दलों की बात तो उनकी समीक्षा हमारा नेतृत्व करेगा। वही टिप्पणी कर सकते हैं।

--आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित