बेंगलुरु 28 सितंबर(आईएएनएस)। बेंगलुरु में एमएनसी कंपनी से जुड़ी एक महिला कर्मचारी ने उत्पीड़न को लेकर अपने लिव इन पार्टनर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शिकायत गिरिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है और पुलिस ने मामले को जांच के लिए ले लिया है। आरोपी की पहचान रफीक बादशाह के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की। आरोपी रफीक ने फेसबुक (NASDAQ:META) पर अपना नाम गुरुप्रसाद बताया। दोनों का परिचय हुआ और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। वे एक साथ रहने लगे। बाद में महिला को आरोपी की असली पहचान के बारे में पता चला। यह भी पता चला कि वह ऑटो चालक है।
इसके बाद भी पीड़िता उससे प्यार करती थी और उसके साथ संबंध बनाती रही। लेकिन, आरोपी ने पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया। यह सहन न कर पाने के कारण महिला अपने माता-पिता के घर वापस चली गई। इसके बाद भी आरोपी उसे आए दिन प्रताड़ित करता था। महिला ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जांच जारी है।
--आईएएनएस
सीबीटी