प्रीमियम डेटा अनलॉक करें: 50% तक की छूट InvestingProसेल को क्लेम करें

मप्र के प्रगतिशील किसान कर रहे स्ट्रॉबेरी की खेती

प्रकाशित 04/12/2022, 05:47 pm
© Reuters.  मप्र के प्रगतिशील किसान कर रहे स्ट्रॉबेरी की खेती
ZW
-

शिवपुरी, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में किसान अब परंपरागत खेती की बजाय नए प्रयोग करने से हिचकते नहीं है। शिवपुरी के किसान तो अब स्ट्रॉबेरी की खेती भी करने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि परंपरागत खेती के मुकाबले नए प्रयोग कर वे अपनी आमदनी को और बढ़ा सकते हैं।राज्य में किसानों का जोर परंपरागत खेती पर ज्यादा है, मगर कई किसान खेती के तरीके को बदल रहे हैं। नकदी वाली फसलों के साथ ज्यादा आमदनी देने वाली फसलों की तरफ उनका रुझान बढ़ रहा है। शिवपुरी के तानपुर गांव के रहने वाले एक किसान राजेश रावत ने अपने खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती की है।

किसान राजेश रावत ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों कुछ किसानों के साथ झांसी का भ्रमण किया, वहां पर कुछ किसानों को स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने भी अपने मन में इस बात को ठाना कि वह भी शिवपुरी जैसे छोटे जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती करेंगे। उसके बाद उन्होंने अपने तानपुर गांव में स्थित खेत पर सात लाख रुपये की लागत से नेट हाउस शेड का निर्माण कर यहां पर स्ट्रॉबेरी के 300 पौधे लगाए जिनमें फल आना शुरू हो गए हैं। आने वाले एक महीने के बाद यहां पर स्ट्रॉबेरी का उत्पादन होने लगेगा।

किसान राजेश ने बताया कि अभी उन्होंने प्रायोगिक तौर पर स्ट्रॉबेरी की खेती की है। यदि यह सफल रहती है तो वह आने वाले समय में और बड़े स्तर पर इसके उत्पादन पर ध्यान देंगे।

उद्याानिकी विभाग ने राजेश रावत को राज्य योजना के तहत मदद की है और सब्सिडी उपलब्ध कराई है। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए जलवायु और भूमि का विशेष महत्व होता है। यहां पर टेंपरेचर मेंटेन करना सबसे बड़ी चुनौती होता है। इसके लिए तानपुर गांव में सेट निर्माण किया गया है। स्ट्रॉबेरी की खेती आमतौर पर ठंडे इलाकों में की जाती है। भारत में कई जैसे स्थान जैसे नैनीताल, देहरादून, हिमाचल प्रदेश, महाबलेश्वर, महाराष्ट्र, नीलगिरी, दार्जिलिंग आदि जहां स्ट्रॉबेरी की खेती व्यावसायिक तौर पर की जाती है।

शिवपुरी के उद्यानिकी विभाग के ग्रामीण विस्तार अधिकारी जितेंद्र कुमार जाटव ने बताया कि तानपुर के किसान राजेश ने परंपरागत खेती से हटकर नया प्रयोग करने की हिम्मत जुटाई। वह इसके लिए आगे आए तो उद्यानिकी विभाग भी उनकी पूरी मदद कर रहा है। विभाग से राज्य योजना अंतर्गत शेड निर्माण के लिए सात लाख रुपए के बजट में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। इस शेड में वह दूसरी हाईटेक खेती पर भी जोर दे रहे हैं। उन्होंने शेड में शिमला मिर्च भी की है।

शिवपुरी जिले में वैसे देखा जाए तो यहां के किसान परंपरागत खेती के तौर पर गेहूं, सरसों और चना ज्यादा करते हैं। इसके अलावा अब किसान टमाटर के उत्पादन भी जोर दे रहे हैं। लेकिन तानपुर के किसान राजेश रावत ने एक नया प्रयोग करते हुए स्ट्रॉबेरी उगाने पर जोर दिया है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित