मॉस्को, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के शहर ब्रांस्क के एक स्कूल में गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।इसमें कहा गया है कि यह घटना बेझिट्स्की क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि आठवीं कक्षा की एक स्कूली छात्रा ने हथियार से लैस होकर गोलीबारी शुरू की।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से वही लड़की हो सकती है जिसने गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद उसने खुद को मार डाला होगा।
घटना के बाद, अन्य सभी छात्रों को इमारत से निकालकर घर भेज दिया गया है और इलाके को पुलिस ने घेर लिया है।
--आईएएनएस
एसकेपी