💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

परमाणु सीवेज के निर्वहन पर लापरवाही न करें : चीन

प्रकाशित 23/08/2023, 11:07 pm
परमाणु सीवेज के निर्वहन पर लापरवाही न करें : चीन

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जापानी सरकार ने 24 अगस्त से अपने परमाणु सीवेज का निर्वहन शुरू करने का फैसला किया, जिसका पूरी दुनिया ने विरोध किया।लेकिन, कुछ मीडिया को लगता है कि जापान का प्रदूषण निर्वहन पूर्वी एशियाई जल में होता है जो हमारे यहां से बहुत दूर है, इसलिए वे इस सवाल पर लापरवाही करते हैं।

हालांकि, जापान को परमाणु सीवेज का निर्वहन करने की अनुमति देना वास्तव में नष्टकारी व्यवहारों का भोग है जो मानव के एकमात्र रहने की जगह को खतरे में डालता है। इस दृष्टिकोण से प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जापानी परमाणु सीवेज के निर्वहन का विरोध करे।

जापान में फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 1,000 से अधिक जल भंडारण टैंकों में 1.34 मिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक परमाणु सीवेज संग्रहित है और हर दिन लगभग 100 टन जोड़ा जाता है।

जापानी टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी की योजना के अनुसार, परमाणु सीवेज को 30 वर्षों तक प्रशांत महासागर में छोड़ा जाएगा। प्रशांत महासागर एक महत्वपूर्ण मछली उत्पादन आधार है, जो हर साल विश्व बाजार में लाखों हजारों टन समुद्री भोजन की आपूर्ति करता है।

जटिल समुद्री धाराओं के तहत यहां तक ​​कि उत्तरी अमेरिका, दक्षिण प्रशांत और हिंद महासागर भी जापान की दीर्घकालिक निर्वहन योजना से प्रभावित होंगे। समुद्री भोजन के सभी उपभोक्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिकार बनेंगे।

मछली पकड़ने का मानव अस्तित्व से गहरा संबंध है, और मछुआरों की आजीविका समुद्री भोजन की प्रतिष्ठा पर निर्भर करती है। इसलिए, जापान में भी लगभग आधी जनता परमाणु सीवेज निर्वहन योजना का विरोध करती है।

उनका मानना ​​है कि परमाणु सीवेज के निर्वहन से लोगों की आजीविका और स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ेगा, और जापानी सरकार को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से अन्य उचित समाधान तलाशने चाहिए।

जापान के करीबी पड़ोसियों के रूप में, पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों ने स्वाभाविक रूप से इसका कड़ा विरोध किया, लेकिन जापानी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विरोध के बावजूद परमाणु-दूषित पानी को समुद्र में छोड़ने पर मंजूरी दी।

यह बेहद स्वार्थी और गैर-जिम्मेदाराना है। परमाणु सीवेज में सीज़ियम, स्ट्रोंटियम और कोबाल्ट जैसे रेडियोधर्मी पदार्थ होते हैं, जो खाद्य श्रृंखला के माध्यम से समुद्री जीवों में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे मानव विकास और प्रजनन को खतरा होगा, और कैंसर और प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान जैसे विनाशकारी परिणाम होंगे।

इसलिए सभी प्रभावित पक्षों को जापान को परमाणु सीवेज छोड़ने से रोकने, समुद्री पर्यावरण को बनाए रखने और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने चाहिए।

उधर, कुछ पश्चिमी देशों ने जापान की निर्वहन योजना के प्रति एक मौन रवैया अपनाया है। हालांकि, दुनिया के महासागर जुड़े हुए हैं, प्रशांत और अटलांटिक तटों पर स्थित यूरोप, अमेरिका और कनाडा जैसे स्थान अंततः जापान के परमाणु सीवेज के खतरे से बच नहीं सकते हैं।

जर्मन समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान के मुताबिक फुकुशिमा परमाणु सीवेज निर्वहन की तारीख से 57 दिनों के भीतर अधिकांश प्रशांत महासागर में फैल जाएगा। तीन साल बाद, अमेरिका और कनाडा भी परमाणु प्रदूषण से प्रभावित होंगे, और यह 10 वर्षों में वैश्विक महासागरों में फैलेगा।

जापान परमाणु सीवेज को पाइपलाइनों के माध्यम से गहरे भूमिगत में छोड़ने जैसी महंगी उपचार विधियों को अपनाने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन दुनिया के महासागरों को प्रदूषित करने की कीमत पर सीधे समुद्र में छोड़ने की कम लागत वाली विधि को चुनने पर जोर देता है, जो बेहद स्वार्थी और गैर-जिम्मेदाराना है।

जापान "कोई अन्य रास्ता नहीं" के बहाने से परमाणु प्रदूषित पानी छोड़ता है, इस अधिनियम का दुनिया भर के लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा और अंततः जापान को भी गंभीर लागत चुकानी पड़ेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित