💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

भारत की नजरें मानवता के लिए असीमित संभावनाओं पर हैं : रुचिरा कंबोज

प्रकाशित 24/08/2023, 02:09 pm
भारत की नजरें मानवता के लिए असीमित संभावनाओं पर हैं : रुचिरा कंबोज

संयुक्त राष्ट्र, 24 अगस्त (आईएएनएस) "चंद्रमा को लक्ष्य बनाकर भारत न केवल उस तक पहुंच गया है, बल्कि आगे की असीमित संभावनाओं पर भी हमारी नजर है, 'अनंत और उससे भी आगे'।" यह बात संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कही।

कंबोज ने कहा, चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग 1.4 बिलियन भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि "यह मानवता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अज्ञात क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा," भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है, जहां कई अन्य लोग अब तक सफल नहीं हुए हैं।"

यहां संवाददाता सम्मेलन से पहले, भारत को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और महासभा अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी ने बधाई दी।

ब्राजील, रूस, भारत और दक्षिण अफ्रीका समूह की ब्रिक्स बैठक के लिए जोहान्सबर्ग में मौजूद गुटेरेस की ओर से बधाई देते हुए उनके सहयोगी प्रवक्ता फ्लोरेंसिया सोटो नीनो ने संयुक्त राष्ट्र की दोपहर की ब्रीफिंग में कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है।"

उन्होंने कहा, "हम भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में बड़ी सफलता की शुभकामना देते हैं।"

कोरोसी के प्रवक्ता पुलिना कुबियाक ने कहा कि उन्होंने भारत को बधाई दी और उनके कार्यालय के भीतर, "कई भारतीय सहयोगी इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।"

संयुक्‍त राष्‍ट्र्र में संयुक्‍त राज्य अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में भारत को बधाई दी और कहा, "अमेरिका-भारत अंतरिक्ष सहयोग को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं।"

संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न उद्देश्यों में योगदान देने वाले भारत के चंद्र मिशन में से, कंबोज ने लैंगिक समानता के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, "भारत के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम करने वाले वैज्ञानिकों में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं, जो महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के भारत के मॉडल के साथ काफी मेल खाती हैं और एसडीजी 5 के साथ भी खूबसूरती से जुड़ रही हैं, जो लैंगिक समानता के बारे में है।"

उन्होंने कहा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि सफलता हम सभी की है और इससे पूरी मानवता को फायदा होगा।

भारत के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग के संदर्भ में कंबोज ने कहा, "भारत और मानव जाति के लिए इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने कई रॉकेट और उपग्रह लॉन्च किए हैं।"

उन्होंने कहा, "इसरोस के अपने चंद्र और अंतरग्रहीय मिशन, जिसमें नवीनतम चंद्रयान -3 भी शामिल है, अन्य वैज्ञानिक परियोजनाओं के साथ, विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित और बढ़ावा देते हैं।"

विकासशील देशों के लिए चंद्र लैंडिंग के महत्व पर कंबोज ने मोदी को उद्धृत करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि दुनिया के सभी देश ऐसी उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हैं। हम सभी चंद्रमा और उससे आगे की आकांक्षा कर सकते हैं।"

एक रिपोर्टर ने कंबोज से पूछा कि क्या वह "इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को चिह्नित करने के लिए" महासभा या अन्य संगठनों से एक प्रस्ताव पेश करने का इरादा रखती हैं।

उन्‍होेंनेे जवाब दिया, "हमारे दिमाग में यह विचार डालने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इस पर आपके पास दोबारा आऊंगी।"

--आईएएनएस

सीबीटी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित