इस्लामाबाद, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में व्यभिचार करने के आरोप में एक महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मीडिया सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
यह घटना शुक्रवार को लाहौर से लगभग 500 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में हुई।
पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने उस पर व्यभिचार का आरोप लगाया।
शुक्रवार को शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को पेड़ से बांध दिया और पत्थर मारकर हत्या कर दी। पत्थर मारने से पहले उन लोगों ने उसे प्रताड़ित भी किया।
पुलिस ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों भाई भाग गए और माना जाता है कि वे पंजाब और बलूचिस्तान के बीच सीमा क्षेत्र में छिपे हुए हैं।
महिला राजनपुर की अलकानी जनजाति से थी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब के मियांवाली जिले में सम्मान के नाम पर एक युवा महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
--आईएएनएस
सीबीटी