iGrain India - लिवाली कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में नरमी
नई दिल्ली।बढे भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। इस साप्ताह नैफेड द्वारा 2023 चना की बिकवाली शुरू की गयी जिस कारण लिवाली ठंडी पड़ी।
चना दाल में उठाव कमजोर पड़ने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर रही। लेकिन सप्ताहांत में बिकवाली सुस्त पड़ने व लिवाली बढ़ने से कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।
नैफेड फ़िलहाल चना बिकवाली सिमित मात्रा व ऊंचे भावो पर कर रहा रहा जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल सकता है। त्यौहारी सीजन व चना की कमजोर उपलब्धता को देखते हुए यहां से चना की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजीदेखी जा सकती है।
उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश व राजस्थान लाइन 6050/6075 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई चना में 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में तंज़ानिया 5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
बढ़े भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में चना के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल घटे और इस घटत के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/5500 रुपए जयपुर 6000/6050 रुपए बीकानेर 5800 रुपए व किशनगढ़ 5400/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/6350 रुपए लातुर 5900 रुपए,अकोला 5950/6000 रुपए नागपुर 5900 रुपए उदगीर 5600/5700 रुपए जलगांव 5811/6250 रुपए व अहमदनगर 5600/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश की मंडियों में चना के भावो में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6000/6050 रुपए ,इंदौर 6000/6050 रुपए,अशोकनगर 5800/6000 रुपए,गंजबासोदा 5400/5700 रुपए,पिपरिया 5000/5800 रुपए व करेली 4700/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
मांग सामान्य बनी रहने से कर्नाटक चना की कीमतों में चालू साप्ताह के दौरान कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6100/6400 रुपए बीदर 5025/5399 रुपए व गदग 4917/6209 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से रायपुर चना में इस सप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी।और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7000/7475 रुपए भाटापरा 7100/7300 रुपए कटनी 7150/7350 रुपए,गुलबर्गा 7100/7500 रुपए जलगांव 7100/7350 रुपए इंदौर 7250/7550 रुपए व कानपुर 6800/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।