iGrain India - लिवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में गिरावट
कानपुर। बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों गिरावट का रुख रहा। चालू साप्ताह के दौरान उत्पादक मंडियों में मटर की आवक बढ़ी। आवक का दबाव बढ़ने से इस सप्ताह मटर में लिवाली शांत रही। जिसके चलते बढ़ती कीमतों पर दबाव देखा गया।चना की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर मटर की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 5200/5275 रुपए व उत्तर प्रदेश 5250/5325 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 4500/5000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी कमजोर पड़ने से उरई मटर में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 4700/5000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोंच मटर में भी इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 4500/4700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह महोबा मटर में 150 रुपए व राठ मटर में 300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में महोबा 4900/5300 रुपए व राठ 4800/4900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5400/5450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।