💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं भाजपा के लिए बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती हैं : अखिलेश

प्रकाशित 03/06/2024, 06:05 pm
एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं भाजपा के लिए बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती हैं : अखिलेश

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं भाजपा के लिए बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती हैं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव नतीजे आने से पहले पत्रकारों को संबोधित किया।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हम और आप जनता के बीच थे। लोगों ने लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया। कहीं भी ऐसा नहीं दिखा कि भाजपा के समर्थन में लोग आए। उनके टेंट और मैदान खाली थे।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं भाजपा के लिए बूथ मैनेजमेंट का भी काम करती हैं। वह माहौल बना रहे हैं। विपक्ष को डरा रहे हैं। लेकिन इस बार जनता तैयार है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन नियमों का पालन करेगा। जब भाजपा हार की तरफ जाएगी, उनकी कोशिश होगी कि एजेंटों को भी दबाएं। भाजपा किसी भी तरह की साजिश कर सकती है। एग्जिट पोल अलग-अलग तरीके की जानकारी दे रहे हैं। पतंग जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है, उसका पतन उतना ही बड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाया। एक जाति के लोगों को दूसरी जाति से लड़ाया और इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भ्रष्टाचार किया। इसके पहले सातवें चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल घोषित कर दिए गए, जिसमें ज्यादा सर्वे में एनडीए को बहुमत पाते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने समर्थकों को हिंसक बनाया। ऐसे लोगों को मंत्री पद दिया, जिन्होंने किसानों की हत्या की, महिलाओं पर शोषण के दोषी हैं। कोर्ट में अपने लोगों को पीछे के दरवाजे से सेट किया, योजना आयोग को खत्म किया, ईडी-सीबीआई को सरकार बचाने के लिए इस्तेमाल किया, झूठे आंकड़े दिखाए। नैतिक रूप से चंदे तक का पैसे खा गए, हिसाब देने से मना कर दिया।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पेपर लीक करवाया, चुनावी बॉन्ड से भ्रष्टाचार किया। इन लोगों ने देश को मंदी का शिकार बनाया। महंगाई को कम नहीं किया।

सपा मुखिया ने कहा कि अपराधियों के क्राइम पर पर्दा डाला, हाथरस, कानपुर देहात कांड, जहां मां बेटियों को मार डाला, भाजपा ने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया। बिना जांचे परखे दवा लगवाई। महिलाओं के अंदर असुरक्षा का भाव अंदर भर गया। सरकारें गिराईं। व्यक्ति को व्यवस्था से बड़ा दिखाने की कोशिश की। चुनावी घपले को जारी रखने की साजिश रखी। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर देश को खतरे में डाल दिया। भाजपा की भ्रष्ट नीतियां देश के लिए खतरनाक हैं।

--आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित