💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

झारखंड में एक महिला सहित पांच नए चेहरों का संसद पहुंचना तय !

प्रकाशित 03/06/2024, 10:22 pm
झारखंड में एक महिला सहित पांच नए चेहरों का संसद पहुंचना तय !

रांची, 3 जून (आईएएनएस)। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के नतीजों से केंद्र सरकार के दो मंत्रियों अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी सहित दो दर्जन से भी ज्यादा दिग्गजों की सियासी किस्मत तय होगी। यह तय है कि 18वीं लोकसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वालों में पांच नए चेहरे होंगे। सियासी परिस्थितियां ऐसी हैं कि एक महिला लीडर का भी झारखंड से संसद पहुंचना निश्चित माना जा रहा है। चुनाव मैदान में उतरे झारखंड के एक दर्जन विधायकों में से कितने सांसद बन पाते हैं, इस सवाल का जवाब भी 4 जून को मिल जाएगा।

मौजूदा 17वीं लोकसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले 14 में से पांच सांसद 18वीं लोकसभा में नहीं दिखेंगे। इनमें हजारीबाग के जयंत सिन्हा, दुमका के सुनील सोरेन, धनबाद के पीएन सिंह, चतरा के सुनील सिंह और लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत शामिल हैं। ये सभी भाजपा के सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने अलग-अलग वजहों से इस बार टिकट नहीं दिया। जाहिर है, इन पांचों सीटों से नए चेहरे संसद में पहुंचेंगे।

चाईबासा सीट पर भाजपा की गीता कोड़ा और झामुमो की जोबा मांझी के बीच मुकाबला हुआ है। इन दोनों में से किसी का संसद पहुंचना तय माना जा रहा है। खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दांव पर है। पिछला चुनाव उन्होंने मात्र 1,440 मतों के फासले से जीता था। इस बार उनकी टक्कर पुराने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन मुंडा पिछली जीत का फासला बढ़ा पाते हैं या फिर कालीचरण मुंडा पिछली हार का अंतर पाटकर पहली बार संसद पहुंच पाते हैं या नहीं।

कोडरमा से पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को 'इंडिया' गठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल के उम्मीदवार विनोद सिंह से चुनौती मिली है।

गोड्डा से भाजपा के मुखर नेता निशिकांत दुबे अगर इस बार जीतने में सफल रहते हैं तो यह उनकी लगातार चौथी जीत होगी। राज्य के मौजूदा सांसदों में से पलामू से भाजपा के बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा जीतते हैं तो यह उनकी हैट्रिक होगी। सिंहभूम से भाजपा की गीता कोड़ा, गिरिडीह से आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी, खूंटी से अर्जुन मुंडा और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी ने लगातार दूसरी बार संसद पहुंचने की जो लड़ाई लड़ी है, उसमें सफल होते हैं या नहीं, इसका जवाब भी चुनाव नतीजों से मिल जाएगा।

झारखंड के जिन एक दर्जन विधायकों की किस्मत दांव पर लगी है, उनमें हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल, कांग्रेस के जेपी पटेल, गिरिडीह से झामुमो के मथुरा महतो, दुमका से इसी पार्टी के नलिन सोरेन और भाजपा की सीता सोरेन, राजमहल से लोबिन हेंब्रम, लोहरदगा से चमरा लिंडा, जमशेदपुर से झामुमो के समीर मोहंती, सिंहभूम से इसी पार्टी की जोबा मांझी, धनबाद से भाजपा के ढुल्लू महतो और कोडरमा से सीपीआई एमएल के विनोद सिंह शामिल हैं।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित