💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

देशभर के वह राज्य जहां फंस गई भाजपा, नतीजों में इनकी वजह से दिखेगा बड़ा उलटफेर

प्रकाशित 04/06/2024, 06:43 pm
देशभर के वह राज्य जहां फंस गई भाजपा, नतीजों में इनकी वजह से दिखेगा बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के परिणाम अब रुझानों के जरिए स्पष्ट होने लगे हैं। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में जितनी बड़ी जीत के बारे में सोचा था, वह होता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा 2019 के अपने चुनाव परिणाम को दोहराने में भी नाकामयाब नजर आ रही है। एनडीए गठबंधन की अभी तक 290 के करीब सीट पर बढ़त दिख रही है।इस बार भाजपा ने दक्षिण के राज्यों में अपनी सेंध लगाई है। वहीं, उत्तर और उत्तर पूर्व के राज्यों में भाजपा और एनडीए गठबंधन के अन्य दलों पर जनता ने उतना विश्वास नहीं दिखाया। जितना 2019 के चुनाव में जनता ने दिखाया था।

भाजपा को कई हिंदी भाषी राज्यों में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ दक्षिण के राज्य कर्नाटक में जहां भाजपा मजबूत स्थिति में थी, वहां भी उसे नुकसान होता नजर आ रहा है। जिन राज्यों में भाजपा नीत एनडीए को नुकसान हो रहा है, उसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं।

इस सबमें सबसे ज्यादा झटका भाजपा को यूपी में लगता हुआ नजर आ रहा है। यहां की 80 सीटों में भाजपा ने 2014 में 71 और 2019 में 62 सीटें जीती थी। लेकिन, इस बार भाजपा यहां 33 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, भाजपा ने यहां 75 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

इसके बाद बिहार में भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और वह 9 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, जेडीयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, वह 13 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी अपनी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महाराष्ट्र में भी भाजपा की सीटें फंस गई हैं। यहां एनडीए 21 सीटों और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजस्थान की 25 सीटों पर भी भाजपा को झटका मिलता नजर आ रहा है। यहां 2019 में 25 की 25 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की थी। लेकिन, इस बार रुझानों में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है।

हरियाणा में भी भाजपा को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां 10 लोकसभा सीटों में भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, 2019 में यहां 10 की 10 सीटें भाजपा ने जीती थी।

कर्नाटक की बात करें तो यहां की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने अपने दम पर 2019 में 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन अभी यहां भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, उसकी गठबंधन पार्टनर जेडीएस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

पंजाब में भी भाजपा को नुकसान हुआ है, यहां वह एक सीट पर आगे चल रही है।

इसके साथ ही असम की कुल 14 सीटों में से भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, यहां भाजपा को इससे बेहतर की उम्मीद थी क्योंकि 2019 में भी यहां भाजपा ने 9 सीटों पर ही जीत दर्ज की थी।

भाजपा को पश्चिम बंगाल में भी बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां की 42 सीटों में भाजपा ने 2019 में 18 सीटें जीती थी। इस बार वह 10 सीटों पर आगे चल रही है।

--आईएएनएस

जीकेटी/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित