💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

हिमाचल में क्लीन स्वीप का हैटट्रिक बनाने की ओर भाजपा

प्रकाशित 04/06/2024, 06:42 pm
हिमाचल में क्लीन स्वीप का हैटट्रिक बनाने की ओर भाजपा

शिमला, 4 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मतगणना के शुरुआती रुझानों से मिले संकेतों के अनुसार, चिर-प्रतिद्वंद्वी दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधी टक्कर में भाजपा मंगलवार को सभी चार संसदीय सीटों पर कब्जा बरकरार रखकर हैट्रिक बना सकती है।चार बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र में 3,43,471 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

एक्टिंग से राजनीति में आईं कंगना रनौत मंडी में 3,34,447 वोटों के साथ आगे चल रही हैं।

कांगड़ा से राजीव भारद्वाज 4,61,564 वोटों के साथ और सुरेश कश्यप शिमला में 3,59,740 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

चार बार के राज्यसभा सांसद और कांगड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा पीछे चल रहे हैं। शिमला से ताल्लुक रखने वाले शर्मा पहली बार लोकसभा के लिए मैदान में उतरे थे।

पार्टी की छात्र शाखा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के संस्थापक सदस्य शर्मा ने 1982 में शिमला से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह भाजपा के दौलत राम चौहान से 2,945 मतों से हार गए थे।

संसदीय चुनावों के साथ ही 1 जून को छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। ये विधानसभा सीटें सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ थीं। छह विधानसभा सीटों में से राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस तीन पर आगे चल रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा दो पर और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

सुजानपुर में कांग्रेस के कैप्टन रणजीत सिंह राणा भाजपा के राजिंदर राणा से आगे चल रहे हैं। धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा कांग्रेस के देविंदर जग्गी से आगे चल रहे हैं। कुटलैहड़ से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक शर्मा भाजपा के देविंदर कुमार भुट्टो से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।

गगरेट में कांग्रेस के राकेश कालिया भाजपा के चैतन्य शर्मा से आगे चल रहे हैं। बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल कांग्रेस के सुभाष चंद से आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में पूर्व भाजपा मंत्री रामलाल मारकंडा, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, लाहौल-स्पीति में अपनी निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी अनुराधा राणा से आगे हैं।

भाजपा ने 2014 और 2019 में भी सभी लोकसभा सीटें जीती थी। हालांकि मौजूदा लोकसभा के लिए बाद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मंडी सीट जीत ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में तीन चुनावी रैलियां की थीं। कांग्रेस को 2.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के अपने मजबूत वोट बैंक पर भरोसा था, जिनकी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली उनकी सरकार ने लागू किया है।

कांग्रेस ने 8 दिसंबर 2022 को विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया। उसने 68 सदस्यीय सदन में 40 सीटें जीती थीं जबकि निवर्तमान भाजपा 25 पर सिमट गई।

--आईएएनएस

एकेजे/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित