💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

रसायन विज्ञान के जनक, आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय ने दुनिया में रोशन किया भारत का नाम

प्रकाशित 03/08/2024, 03:01 am
रसायन विज्ञान के जनक, आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय ने दुनिया में रोशन किया भारत का नाम

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय भारत में रसायन विज्ञान के जनक माने जाते हैं। 2 अगस्त 1861 को प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म बंगाल के रारुली में हुआ था।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में ही हुई थी। 10 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए उनके माता-पिता ने उन्हें कोलकाता भेज दिया था। हालांकि बीमारी के चलते उन्हें वापस अपने गांव लौटना पड़ा था।

प्रफुल्ल चंद्र राय एडिनबरा विश्वविद्यालय में पढ़ाई करना चाहते थे, जो विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए काफी प्रसिद्ध था। साल 1885 में उन्होंने पी.एच.डी का शोध कार्य पूरा किया था। ताम्र और मैग्नीशियम समूह के 'कॉन्जुगेटेड' सल्फेटों' के विषय पर उन्होंने गहन अध्ययन किया और काफी काम भी किया था। उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एडिनबरा विश्वविद्यालय ने उन्हें डी.एस.सी की उपाधि प्रदान की थी।

जानकारी के अनुसार भारत लौटने के बाद अगस्त 1888 से जून 1889 के बीच लगभग एक साल तक डॉ. राय के पास कोई नौकरी नहीं थी। इस दौरान उन्होंने अपना समय कोलकाता में व्यतीत किया था। इस दौरान उन्होंने रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की पुस्तकों का गहन अध्ययन किया। उन्होंने रॉक्सबर्ग की 'फ्लोरा इंडिका' और हॉकर की 'जेनेरा प्लाण्टेरम' की मदद से कई पेड़-पौधों की प्रजातियों को पहचाना और उसे संग्रहित किया था।

प्रफुल्ल चंद्र राय ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। लेकिन विज्ञान के क्षेत्र में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1896 में मर्क्यूरस नाइट्राइट की खोज मानी जाती है। उनकी इस सफलता से रसायन विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई और उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। उन्होंने 1893 में बंगाल केमिकल एंड फॉर्मास्युटिकल वर्क्स की स्थापना की, जो आगे चलकर वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बन गया।

प्रफुल्ल चंद्र राय ने रसायन विज्ञान पर कई पुस्तकें भी लिखी है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके असीम योगदान के लिए 1917 में उन्हें 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ़ द इंडियन से भी नवाजा गया था। प्रफुल्ल चंद्र भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विज्ञान के क्षेत्र में उनकी महान उपलब्धि शोधकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

---आईएएनएस

एसएम/जीकेटी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित