💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

साप्ताहिक राशिफल (2 सितंबर से 8 सितंबर 2024 तक)

प्रकाशित 01/09/2024, 02:04 pm
साप्ताहिक राशिफल (2 सितंबर से 8 सितंबर 2024 तक)

लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।   मेष राशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मकान/जमीन से सम्बंधित मामलों में सफलता मिलने से मन खुश होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि : इस सप्ताह आपकी रूखी वाणी के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह किसी भी बहसबाज़ी से बचें। कुटुंब के लोगों से परेशानी महसूस कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित यात्राओं के योग बन सकते हैं। माता से लाभ तथा भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने के संकेत हैं।

मिथुन राशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। नौकरी तथा व्यापारिक कार्यक्षेत्र में आपके मन माफिक कार्य तथा लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। किसी अनजाने भय के चलते परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से सम्बंधित छोटी मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि : इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा तथा किसी बात को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा। आलस्य बना रह सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं। व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है।

सिंह राशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा, सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ लेंगे। भाग्य के सहारे सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार तथा साझेदारों से फायदा मिल सकता है। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि : इस सप्ताह व्यापार से सम्बंधित व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। मन में गलत विचार उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह हप्ता अच्छा बना रह सकता है। धन को लेकर चल रही दिक्कतें हफ्ते के अंत में कम होती नज़र आ सकती है।

तुला राशि : इस सप्ताह भाग्य आपके ऊपर बहुत मेहरबान रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग मनचाही सफलता न मिलने के कारण उदास रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। व्यापार से सम्बंधित कोई नया विचार बना सकते हैं तथा नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा, जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नए भवन की खरीदारी कर सकते हैं तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्चा कर सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश में हैं उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा।

धनु राशि : इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नयी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र से सम्बंधित नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्य्कता करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि : इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यों में अवरोध मिल सकते हैं, इससे बचे। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं तथा रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि : नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा साबित हो सकता है। नयी जॉब तथा प्रमोशन के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप धार्मिक और शुभ कार्यों पर अपना धन व्यय कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। बड़े भाइयों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रह सकती है।

मीन राशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन सकते हैं। जीवनसाथी तथा पारिवारिक लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। हफ्ते के मध्य में खर्चे की मात्रा बढ़ सकती है जिसके चलते तनाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं : 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

--आईएएनएस

एसकेपी/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित