💎 किसी भी बाजार में छिपे अंडरवैल्यूड स्टॉक्स का खुलासा करेंशुरू करें

जयंती विशेष: ग्वालियर की राजमाता, नाजों में पलीं, राजशाही से लोकशाही में बड़े अदब से किया प्रवेश

प्रकाशित 12/10/2024, 01:32 am
जयंती विशेष: ग्वालियर की राजमाता, नाजों में पलीं, राजशाही से लोकशाही में बड़े अदब से किया प्रवेश

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश पर अंग्रेजों का राज था। साल वही जलियांवाला कांड वाला यानि 1919। इसी साल 12 अक्टूबर को जालौन के डिप्टी कलेक्टर महेंद्र सिंह की बेटी का जन्म हुआ। मध्य प्रदेश के सागर स्थित ननिहाल में पैदा हुई बच्ची का नाम रखा गया लेखा देवेश्वरी देवी। परिवार नहीं जानता था कि ये समृद्ध परिवार में जन्मी बच्ची आगे जाकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कहलाएंगी।

मां, नेपाली सेना की पृष्ठभूमि से जुड़े प्रिंस खडग शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी थीं। जिनकी शादी उरई के जादौन परिवार में हुई थी।लेखा के जन्म के 13 दिन बाद मां का निधन हो गया। और नवजात की परवरिश ननिहाल में ही हुई। फिर पढ़ाई के लिए बनारस और लखनऊ में रहीं।

देखने में बेइंतहा खूबसूरत थीं। रिश्ते की बात भी हुई लेकिन बात पक्की हुई सिंधिया घराने के जिवाजीराव महाराज से। इससे जुड़ा बड़ा दिलचस्प किस्सा उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी राजपथ से लोकपथ में सुनाया है। लिखा है, सफेद घोड़े पर एक लड़का सवार था और काले घोड़े पर एक लड़की। प्राणिउद्यान के एक नौकर ने पूछने पर बताया कि वे जिवाजीराव महाराज और उनकी बहन कमलाराजे थे। अर्थात् स्वयं महाराज सिंधिया अपनी बहन के साथ थे। हम लोगों द्वारा देखे गए उस प्रासाद, किले, उद्यान और उस शेर के भी स्वामी। नानीजी के मानस पर वह दृश्य बिजली की तरह कौंध गया। सहसा उनके मुंह से निकला, ‘‘हमारी नानी (मैं) की उनके साथ कितनी सुंदर जोड़ी लगेगी!’’ इतना सुनते ही मामा और सभी हंस पड़े। किसी के मुंह से निकला, ‘‘कल्पना की उड़ान ऊंची है।’’

ये कल्पना फिर हकीकत में भी पूरी हुई। मुंबई के ताज होटल में लेखा देवेश्वरी देवी की ग्वालियर राजघराने के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया से मुलाकात हुई। जीवाजी राव सिंधिया ने इन्हें पहली नजर में ही पसंद किया और फिर 21 फरवरी 1941 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि परिवार में विरोध भी खूब हुआ। कहां ग्वालियर घराना और दूसरी ओर नेपाली पृष्ठभूमि वाली लेखा। खैर विवाह हुआ और ग्वालियर के आखिरी शासक जीवाजी राव सिंधिया की पत्नी के रूप में मान बढ़ा। नाम बदला गया और हो गईं महारानी विजयाराजे सिंधिया।

चार बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। रियासतों का दर्जा खत्म हो रहा था तो मजबूरन लोकपथ की राह चुनी।राजशाही खत्म होने के बाद विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर रियासत में राजमाता के रूप में पूजी जाने लगी थीं। उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

पहली बार 1957 में गुना से कांग्रेस की सांसद बनीं। करीब 10 साल बिताने के बाद उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और 1967 में उन्होंने जनसंघ की सदस्यता ले ली। पति जीवाजी राव सिंधिया का 1964 में निधन हो गया था।

1971 में इंदिरा लहर थी। इसके बावजूद राजमाता का इकबाल बुलंद रहा। जनसंघ ने ग्वालियर क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की। ग्वालियर अंचल की तीनों सीट जनसंघ ने जीती। पुत्र माधवराव सिंधिया जनसंघ के गुना से, राजमाता विजयाराजे सिंधिया भिंड से और अटल बिहारी बाजपेई ग्वालियर से सांसद बने।

जनसंघ का एक मजबूत स्तंभ थीं राजमाता। केंद्र और राज्य स्तर की राजनीति में एक के बाद एक सीटें दिलाने में योगदान दिया। 1980 में भाजपा के उपाध्यक्षों में से एक के रूप में, विजयाराजे का अहम स्थान रहा। जनता भी हमेशा इनके साथ खड़ी रही।

कह सकते हैं कि राजवंश की विरासत को विजयाराजे सिंधिया ने अपने बेदाग गौरव को बनाए रखते हुए आगे बढ़ाया। ग्वालियर के अंतिम सक्रिय महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की पत्नी के रूप में, उन्होंने वर्षों तक भारत की सबसे बड़ी और सबसे अमीर रियासतों में से एक पर शासन किया। यह अपने आप में उनके लिए एक असाधारण यात्रा थी। जैसा कि ऑटोबायोग्राफी में भी उल्लेख है कि उन्होंने कई व्यक्तिगत मुद्दों से भी संघर्ष किया।

जिनमें इकलौते बेटे के साथ अनबन भी शामिल है, जिन्हें प्यार से विजयाराजे 'भैया' कहा करती थीं।

25 जनवरी 2001 में राजपथ से लोकपथ का रास्ता तय करने वाली राजमाता का देहावसान हो गया।

राजमाता की राजनीतिक विरासत उनकी सभी संतानों को हासिल हुई। सबसे बड़ी पुत्री पद्मावती राजे का विवाह त्रिपुरा के अंतिम शासक महाराजा किरीट बिक्रम किशोर देव बर्मन से हुआ था लेकिन वो 22 साल में स्वर्ग सिधार गईं। राजमाता की दूसरी बेटी का नाम उषा राजे राणा है जिनकी पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा से शादी हुई और वो नेपाली राजनेता थे। तीसरी संतान माधवराव सिंधिया थे, जिन्होंने राजनीति की शुरुआत मां की देखरेख में जनसंघ से की

इसके बाद कांग्रेस से जुड़े और मां बेटे के बीच आई दूरियों की एक वजह राजनीति ही थी।

राजमाता की चौथी संतान वसुंधरा राजे सिंधिया और पांचवी तथा अंतिम बेटी यशोधरा राजे सिंधिया हैं। दोनों ही राजनीतिक जगत का बड़ा नाम है।

--आईएएनएस

केआर/

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित