💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

संघर्ष से सफलता के शिखर पर पहुंचे पवन सिंह, 'हिचक' रहे हैं सियासत की डगर पर?

प्रकाशित 03/03/2024, 11:23 pm
संघर्ष से सफलता के शिखर पर पहुंचे पवन सिंह, 'हिचक' रहे हैं सियासत की डगर पर?

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में भोजपुरी के चार सुपर स्टार अभिनेताओं के नाम शामिल थे। इनमें से एक पावर स्टार पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। एक दिन पहले भाजपी की तरफ से उम्मीदवारों की नाम वाली सूची में अपना नाम होने के बाद वह खूब उत्साहित थे। लेकिन, 24 घंटे के भीतर ही पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया।वैसे पवन सिंह पर भाजपा ने क्यों दांव लगाया इसके पीछे की वजह भी खास है। पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार कहा जाता है। हिंदी सिनेमा में जितनी दखल सलमान खान रखते हैं भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच वही दखल पवन सिंह रखते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। पवन सिंह के गाने इतने पॉपुलर रहे हैं कि भोजपुरी के अलावा देश के अन्य भाषा को समझने वालों की तो छोड़ दीजिए उनके गानों को विदेशों के पब और डिस्को में बजते और इस पर लोगों को थिरकते देखा जा सकता है।

पवन सिंह बिहार के भले ही हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बंगाल में भी है। पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं लेकिन, उनका जन्म बंगाल में हुआ था। शायद पार्टी इसी वजह से पवन सिंह को वहां से चुनाव मैदान में उतारना चाह रही थी।

पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में उनके अभिनय की वजह से जितनी पहचान मिली उससे ज्यादा उन्हें उनकी आवाज की वजह से लोगों का प्यार मिला। पवन सिंह की आवाज के दीवाने आज भी दुनिया में करोड़ों की संख्या में हैं। लेकिन, ज्यों-ज्यों पवन सिंह को सफलता मिलती गई विवादों से भी उनका नाता गहराता गया।

पवन सिंह की जिंदगी में उन्हें सच्चा प्यार कभी नसीब नहीं हुआ। पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली, दूसरी पत्नी के साथ उनका तलाक का केस अदालत में चल रहा है। भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ उनके संबंधों को दोनों ने मंच से स्वीकार किया था लेकिन यह साथ भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया।

पवन सिंह को भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' की वजह से काफी प्रसिद्धि मिली। इस गाने ने पवन सिंह को भोजपुरी का सुपरस्टार बना दिया। वह लोगों के दिलों पर राज करने लगे।

बिहार के आरा जिले के एक गांव जोकहरी में 5 जनवरी 1986 को पवन सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग एचएनके हाई स्कूल से पूरी की, जबकि आगे की पढ़ाई महाराजा कॉलेज बिहार से की। पवन सिंह को गाने का शौक तो बचपन से था। उन्हें पढ़ाई लिखाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। ऐसे में पवन सिंह ने चाचा अजीत सिंह से गाना सीखना शुरू किया और बेहद कम उम्र में गाने लगे। पढ़ाई से उनका लगाव कितना था इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि 7-8 साल की उम्र तक पवन सिंह को पढ़ना भी नहीं आता था। वह गाना भी सुनकर सीखते थे। चाचा ने उन्हें गाना सीखाना शुरू किया और फिर साइकिल पर साथ लेकर वह उसे शो में भी ले जाने लगे।

पवन बड़े होने के बाद भी लंबे समय तक संघर्ष के दिनों में अपने स्टेज शो के लिए साइकिल से ही जाते थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद भी पवन सिंह सालों तक सिर्फ गायकी ही करते रहे। लेकिन गायकी में सफलता के बाद पवन सिंह ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया।

भोजपुरी फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से उन्होंने 2007 में अभिनय के क्षेत्र में एंट्री की। वह अभी तक 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के साथ हजारों की संख्या में भोजपुरी गानों को अपनी आवाज से सजा चुके हैं। उनके सिंगल गानों की लिस्ट बहुत लंबी है।

पवन सिंह का पहला भोजपुरी एल्बम 'ओढ़निया वाली' था जो साल 1997 में आया था। तब पवन सिंह महज 11 साल के थे। उस समय पवन को उतनी सफलता नहीं मिली लेकिन, साल 2008 में रिलीज हुए उनके गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' ने पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार बना दिया। इस गाने की वजह से पवन सिंह की किस्मत बदल गई। पवन सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर कलाकार हैं। वह इस इंडस्ट्री के सबसे महंगा एक्टर और सिंगर हैं। उनके पास बिहार और मुंबई दोनों जगह करोड़ों का घर है। उनकी संपत्ति भी 50-65 करोड़ रुपए के बीच है।

वैसे पवन सिंह ने आसनसोल से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने से क्यों मना किया, इसके पीछे की वजह क्या थी। यह सूत्रों के हवाले से सामने निकलकर सामने आ रही है। इसकी पहली वजह जो बताई जा रही है वह यह है कि पवन सिंह आरा के रहने वाले हैं और वह यहीं से चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि उन्हें बिहार से सटे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

दूसरी वजह यह कि पवन सिंह के सामने जो उम्मीदवार टीएमसी की तरफ से मैदान में होने की संभावना है वह उनके आदर्श शत्रुघ्न सिन्हा हैं। शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से टीएमसी की तरफ से सांसद हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मजबूत स्थिति भी पवन सिंह के इनकार करने की वजह मानी जा रही है।

हालांकि भाजपा की तरफ से जब पवन सिंह के नाम की घोषणा हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह तब जिम में थे और नाम का ऐलान होते ही जिम 'जय श्री राम' के नारे से गूंज उठा। हालांकि पवन सिंह के नाम का भाजपा की तरफ से आसनसोल सीट के उम्मीदवार के तौर पर ऐलान होते ही टीएमसी हमलावर हो गई।

ममता बनर्जी की पार्टी की तरफ से पवन सिंह के खिलाफ 'महिला सम्मान' कार्ड खेल दिया गया। दरअसल पवन सिंह की कुछ फिल्में और एलबम के नाम बंगाली महिलाओं पर केंद्रित हैं। जिसको लेकर यह बवाल शुरू हुआ। वैसे 2019 में भी पवन सिंह को बीजेपी बंगाल के हावड़ा से चुनाव लड़वाना चाहती थी लेकिन, अंतिम वक्त में पार्टी ने अपना फैसला बदल लिया।

--आईएएनएस

जीकेटी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित