💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर अपने काम से बने 'जननायक'

प्रकाशित 30/03/2024, 06:51 pm
नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर अपने काम से बने 'जननायक'

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। आम तौर पर दलगत राजनीति को छोड़ दें तो बिरले नेता ही होते हैं जो आने वाली पीढ़ी के नेताओं के आदर्श बन पाते हैं। कर्पूरी ठाकुर का नाम ऐसे ही नेताओं में शुमार है, जिनके नाम पर आज के नेता भी सियासत करते हैं। सही मायनों में ठाकुर अपनी सादगी और अपने कार्यों से 'जननायक' बन गए। कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी सादगी और सामान्य रहन सहन की चर्चा आज भी होती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। बिहार के समस्तीपुर जिले में पितौंझिया गांव में एक नाई परिवार में 24 जनवरी 1924 को कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था।

आज इस गांव की पहचान ही कर्पूरी गांव के रूप में की जाती है। युवा अवस्था में समाज में परिवर्तन के ख्याल से ये राजनीति में आ गए और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जो आजीवन खुला रहा। बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और लंबे समय तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे।

1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। अपने दो मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में उन्होंने जिस तरह की छाप छोड़ी उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज राज्य के मुख्य राजनीतिक दलों में उनकी विरासत पर दावा जताने की आपसी होड़ नजर आती है।

कर्पूरी ठाकुर बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। कर्पूरी ठाकुर ने कई ऐसे फैसले लिए जो न केवल बिहार में बल्कि देश में मिसाल बने। 1967 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया, जिसके कारण उनकी आलोचना भी खूब हुई लेकिन, इस निर्णय ने बिहार में शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाया।

ऐसा बताया जाता है कि उस दौर में अंग्रेजी में फेल मैट्रिक पास लोगों का मजाक 'कर्पूरी डिविजन से पास हुए हैं' कह कर उड़ाया जाता था। देश में सबसे पहले उन्होंने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया। उन्होंने बिहार में उर्दू को दूसरी राजकीय भाषा का दर्जा दिया। स्वतंत्रता का संघर्ष हो या जेपी का आंदोलन, उसमें कर्पूरी ठाकुर की अग्रणी भूमिका रही।

ठाकुर को करीब से जानने वाले बताते हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में कर्पूरी ठाकुर अपने सरकारी आवास पर सुबह से लोगों की समस्याएं सुनने बैठ जाते थे। वे उस दौरान एक टूटी बेंच पर बैठते थे, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं होती थी।

ठाकुर के निजी सचिव के रूप में कार्य कर चुके बिहार के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर बताते हैं कि कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री पद से हट गए तो वह नहीं चाहते थे कि उनके परिजन उनके साथ पटना में रहें। उनकी आय सीमित थी। वह महीने में 20 दिन के करीब पटना से बाहर बिहार के दौरे पर रहते थे।

उस दौरान उन्होंने परिवार के सभी लोगों को पैतृक गांव पितौंझिया भेज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वैसे, पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न दिए जाने की मांग वर्षों से होती रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने इस मांग को पूरा किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी कहते हैं कि गरीबों, पिछड़ों, अति पिछड़ों के नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर गरीबों को सम्मान दिया गया। यह बिहार के लोगों के लिए सम्मान की बात है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का तरीका है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित