💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

आम चुनाव में जनजातीय समुदाय का मतदान प्रतिशत बढा : आयोग

प्रकाशित 02/05/2024, 02:45 am
आम चुनाव में जनजातीय समुदाय का मतदान प्रतिशत बढा : आयोग

नई दिल्‍ली, 1 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनजातीय समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव आयोग के मुताबिक जनजातीय समुदाय का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। इस बार ऐतिहासिक रूप से ग्रेट निकोबार की शोम्पेन जनजाति ने पहली बार आम चुनाव में मतदान किया।आयोग के मुताबिक, पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) और अन्य जनजातीय समूहों को मतदान में शामिल करने के लिए पिछले दो वर्षों से प्रयास जारी थे। उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष आउटरीच शिविर आयोजित किए गए। मध्य प्रदेश में बैगा, भारिया और सहरिया नामक कुल तीन पीवीटीजी समुदाय हैं। 23 जिलों की कुल 9,91,613 पीवीटीजी आबादी में से 6,37,681 नागरिक 18 साल से उम्र के हैं और सभी मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। राज्य में संपन्न दो चरणों के मतदान में बैगा और भारिया जनजाति के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर जनजातीय समूहों के स्वागत के लिए जनजातीय थीम पर आधारित मतदान केंद्र भी बनाए गए थे। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ग्रामीणों ने स्वयं मतदान केंद्रों को सजाया था।

कर्नाटक के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र पीवीटीजी जेनु कुरुबा और कोरागा समुदाय के आवास हैं। आम चुनावों से पहले मतदाता सूची में पात्र पीवीटीजी का 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित किया। पूरी आबादी में 55,815 पीवीटीजी हैं, उनमें से 39,498 लोग 18 साल से अधिक उम्र के हैं और सभी मतदाता सूची में पंजीकृत हैं।

मतदान के दिन इन पीवीटीजी मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के प्रयास में आदिवासी थीम पर 40 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

आयोग ने बुधवार को बताया कि केरल में पांच आदिवासी समुदायों को पीवीटीजी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 31 मार्च, 2024 तक पीवीटीजी की कुल आबादी 4,750 है, जिनमें से 3,850 लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

केरल के कुरुम्बा आदिवासी मतदाताओं ने एक प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की। वे केरल के साइलेंट घाटी के मुक्कली क्षेत्र में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पहले सुलभ वन क्षेत्र तक जाने के लिए घंटों पैदल चले फिर वहां से उनके परिवहन की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए थे। 80 और 90 वर्ष की आयु के कई आदिवासी मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश किया और कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बने। 817 मतदाताओं में 417 महिलाएं थीं।

आयोग का कहना है कि ओडिशा में 13 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) रहते हैं। इनके नाम हैं पौडी भुइया, जुआंग, सौरा, लांजिया सौरा, मनकिर्डिया, बिरहोर, कुटिया कोंधा, बोंडो, दिदाई, लोढ़ा, खारिया, चुकुटिया भुंजिया, डोंगोरिया खोंड। ओडिशा में इनकी कुल आबादी 2,64,974 है। इनमें से सभी ने 1,84,274 पात्र पीवीटीजी का मतदाता सूची में 100 फीसदी नामांकन हासिल कर लिया गया है।

बिहार में माल पहाड़िया, सौरिया पहाड़िया, पहाड़िया, कोरवा और बिरहोर सहित पांच पीवीटीजी समुदाय हैं। राज्य के दस जिलों में इनकी आबादी 7,631 है। इनमें से पात्र 3,147 लोगों को मतदाताओं के रूप में उल्लेखनीय 100 फीसदी नामांकन किया गया। चल रहे चुनावों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए 'मतदाता अपील पत्र' सहित एक व्यापक अभियान शुरू किया गया था।

झारखंड में 32 आदिवासी समूह हैं। इनमें से 9 अर्थात असुर, बिरहोर, बिरजिया, कोरवा, माल पहाड़िया, पहाड़िया, सौरिया पहाड़िया, बैगा और सावर पीवीटीजी से संबंधित हैं। एसएसआर 2024 के दौरान, झारखंड में पीवीटीजी के आवास क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए गए, जो ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्र हैं। इसके परिणामस्वरूप 6,979 नामांकन हुए। 18 साल से अधिक उम्र वाले 1,69,288 पात्र पीवीटीजी अब मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। कुल पीवीटीजी जनसंख्या 2,58,266 है।

--आईएएनएस

जीसीबी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित