💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

पेरिस बैस्टिल डे परेड, भारतीय नौसेना की टुकड़ी पहुंची फ्रांस, वायु सेना का राफेल भी होगा शामिल

प्रकाशित 08/07/2023, 03:34 am
पेरिस बैस्टिल डे परेड, भारतीय नौसेना की टुकड़ी पहुंची फ्रांस, वायु सेना का राफेल भी होगा शामिल

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। तीनों सेनाओं के संयुक्त दल के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना का मार्चिंग दस्ता 14 जुलाई 2023 को पेरिस में आयोजित होने वाली बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंच गया है। 14 जुलाई को फ्रांस का नेशनल डे मनाया जाता है। फ्रांस ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इस कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर आमंत्रित किया है। इस परेड में नौसेना की टुकड़ी के चार अधिकारी तथा 64 नाविक शामिल होंगे और कमांडर व्रत बघेल नौसैनिक दल का नेतृत्व करेंगे। इस बीच शुक्रवार को ​चार राफेल लड़ाकू विमानों, दो सी-17 ग्लोबमास्टर्स और 72 इंडियन एयर फोर्स कर्मियों की एक उड़ान टुकड़ी भी फ्रांस के लिए रवाना हो गई है। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी 14 जुलाई को फ्रांस में फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेगी।

नौसैन्य अधिकारी बघेल गोलाबारी एवं मिसाइल वारफेयर के विशेषज्ञ हैं और वे अभ्यास वरुण के दौरान फ्रांसीसी जहाज बीसीआर वार पर रवाना हुए थे। कमांडर व्रत बघेल के कनिष्ठ नौसैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत (जिन्होंने आरडी परेड 2023 में भारतीय नौसैनिक दल का नेतृत्व किया), लेफ्टिनेंट कमांडर रजत त्रिपाठी और लेफ्टिनेंट कमांडर जितिन ललिता धर्मराज उनका सहयोग करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत की युद्धपोत निर्माण क्षमता ने भारतीय नौसेना के विकास और तेजी से आधुनिकीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। देश के शिपयार्ड आज सभी प्रकार के जहाजों का निर्माण कर रहे हैं। यह बड़े गर्व की बात है कि भारत चुनिंदा एवं विशिष्ट देशों के एक बहुत छोटे समूह में शामिल है, जिन्होंने अपने स्वयं के विमान वाहक पोत, विध्वंसक जहाज, छोटी नौकाओं और परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण व संचालन किया है। आईएनएस चेन्नई स्वदेशी प्रौद्योगिकी की अत्याधुनिकता का प्रतीक है।

इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में गहरे संबंध हैं, जो उनकी नौसेनाओं तक भी विस्तारित हुए हैं। मैसर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा फ्रांस के मैसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से प्रोजेक्ट 75 के तहत स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के स्वदेशी निर्माण ने न केवल नौसेना की क्षमता को बढ़ाया है, बल्कि भविष्य की कई परियोजनाओं के लिए भी मार्ग प्रशस्त किया है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ​दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास (वरुण) नौसैन्य शक्ति के सभी क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक जटिल अभ्यास श्रृंखला में परिपक्व हो गया है। यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार को दर्शाता है। इस अभ्यास को साल 1993 में शुरू किया गया था और वर्ष 2001 में इसे 'वरुण' नाम दिया गया। अभ्यास वरुण का 21वां संस्करण 23 जनवरी को अरब सागर में आयोजित किया गया था।

इस उत्सव का जश्न मनाने के लिए भारतीय नौसेना की गतिविधियों का संचालन प्रथम पंक्ति के स्वदेश निर्मित विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई द्वारा किया जा रहा है, जिसे 12 से 16 जुलाई 2023 तक फ्रांस में तैनात किया जाएगा। इस जहाज का चालक दल फ्रांस के ब्रेस्ट में बैस्टिल डे परेड के समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारतीय नौसेना अपने ​युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानों के शक्तिशाली बेड़े के साथ दुनिया की सबसे विशाल नौसेनाओं में से एक है। इसका आदर्श वाक्य संस्कृत में *'शं नो वरुण*' (जिसका अर्थ है कि महासागरों के देवता हमारा कल्याण करें) ऋग्वेद से लिया गया है और यह 1500 ईसा पूर्व का है। भारतीय नौसेना एक 'लड़ाकू तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के खतरों से निपटने में सक्षम प्रतिरोधी बल' है, जिसे अत्यधिक कुशल एवं पेशेवर कार्यबल द्वारा संचालित किया जाता है।

--आईएएनएस

जीसीबी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित