💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

आजादी के अमृत महोत्सव ने हमें एक नये भारत का दर्शन कराया : मुख्यमंत्री योगी

प्रकाशित 09/08/2023, 10:35 pm
आजादी के अमृत महोत्सव ने हमें एक नये भारत का दर्शन कराया : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी रेल एक्शन की 98वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को शिलाफलकम (शीलापट्ट) का अनावरण कर ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महान क्रांतिकारियों, अमर शहीदों, भारत की सीमा की रक्षा करने वाले वीर जवानों और आंतरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने वाले जवानों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव ने हमें एक नये भारत का दर्शन कराया है। हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें किसी भी नागरिक के साथ जाति, मत और मजहब के आधार पर भेदभाव न हो। उन्होंने लोगों से संकल्पित होकर शहीद स्थलों पर सेल्फी लेने और उसे अपलोड करने का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन और बान का प्रतीक है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा लहराएं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘माता भूमि पुत्रोऽहं पृथिव्या’ भारत और सनातन धर्म का संदेश है। यानी यह धरती हमारी मां है और हम उसके पुत्र हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपनी जगह पर खड़े होकर माटी का वंदन और वीरों का नमन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 की तिथि भारत के विभाजन की त्रासदी का दिन था। हम भारत का फिर से विभाजन नहीं होने देंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प हर नागरिक को लेना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए। शिक्षक को अध्यापन, छात्रों को अध्ययन, सामाजिक कार्यकर्ता को समाज के उत्थान और प्रशासनिक कार्य में लगे लोगों को अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाना होगा। जो भी लोग अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, वह राष्ट्र के साथ धोखा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही हम आजादी के उत्सव को न देख पाए हों लेकिन हम सौभाग्यशाली हैं कि आज जब भारत अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है तब उस महोत्सव के हम सहभागी हैं, उससे जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस ब्रिटेन ने हम पर दो सौ वर्षों तक शासन किया उसको पछाड़कर हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के 20 बड़े देश जो जी-20 के रूप में जाने जाते हैं, जिनमें दुनिया की 65 प्रतिशत आबादी रहती है और जिसका दुनिया की 80 प्रतिशत जीडीपी पर अधिकार है। उस जी-20 समूह की अध्यक्षता आज भारत कर रहा है। एक ऐसा भारत जो समृद्ध है और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आज का भारत दुनिया के अंदर मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज से 98 वर्ष से पहले यह समय हलचल का रहा होगा, क्या हुआ है कैसे हुआ, आगे क्या होगा, यह तमाम प्रश्न लोगों के मन में कौंध रहे होंगे। अब विदेशी हुकूमत बहुत दिनों तक गुलाम नहीं बनाकर रख सकती है, यह जज्बे का भाव भी आया होगा। इसी जज्बे के साथ पंडित राम प्रसाद बिस्मिल सहित अन्य क्रांतिकारियों के साथ जुड़कर अभियान को आगे बढ़ाने का काम हुआ था।

काकोरी ट्रेन एक्शन में क्रांतिकारियों को जो पैसा मिला वह था 4679 रुपया था। विदेशी हुकूमत ने इन क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाने तक 10 लाख रुपये खर्च किया। अगर जज्बा हो, सत्संकल्प हो, लड़ने की इच्छा शक्ति हो तो बड़ी से बड़ी भौतिक ताकत को गिराया जा सकता है। इसी जज्बे ने उस समय के निरंकुश शासन को झुकने पर मजबूर किया था।

अंतरराष्ट्रीय जनजाति दिवस पर बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारियों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आज का दिन भारत के इतिहास में स्मरण किया जाता है। भारत की आजादी में हमारे जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत अपनी विरासत पर गर्व की अनुभूति करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर निकाय शिलाफलकम के माध्यम से पंच प्रण के जुड़ेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों ठाकुर रौशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, सचिंद्र नाथ बख्शी, रामकृष्ण खत्री के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कारगिल शहीद केवलानंद द्विवेदी और सुनील जंग के परिजनों का भी सम्मान किया।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों ने अपने हाथ में मिट्टी और मिट्टी का दिया लेकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा उन्होंने अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया और शहीदों की स्मृति में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

--आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित