💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

चंबल के बीहड़ों में खौफ का दूसरा नाम था मलखान सिंह !

प्रकाशित 10/08/2023, 02:22 am
चंबल के बीहड़ों में खौफ का दूसरा नाम था मलखान सिंह !

भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। चंबल के बीहड़ की बात बागियों के जिक्र के बगैर पूरी नहीं हो सकती और बागियों की सूची डकैत मलखान सिंह के बगैर अधूरी है।लगभग एक दशक तक चंबल में आतंक का पर्याय रहे मलखान सिंह ने अब राजनीति की नई पारी का आगाज कर दिया है।

पुरानी पीढ़ी तो डकैत मलखान सिंह से वाकिफ होगी। लेकिन, नई पीढ़ी मलखान सिंह से अनजान ही है, इसलिए हम बताते हैं कि मलखान सिंह कैसे पहुंचा बीहड़ और उसने एक दशक तक किस तरह की अपराधों को अंजाम दिया।

मलखान सिंह का नाता भिंड जिले के बिलाव गांव से रहा है। उनके चंबल के बीहड़ में कूदने की भी कहानी ज्यादती और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने से जुड़ी हुई है।

गांव के तत्कालीन सरपंच कैलाश नारायण पंडित से उनकी दुश्मनी चली और उसी के चलते मलखान सिंह को बागी होना पड़ा।

मलखान सिंह को डकैत कहलाना कभी रास नहीं आया। वह अपने को हमेशा बागी कहता रहा।

बात करते हैं मलखान सिंह के बीहड़ में कूदने की। उनके गांव में एक मंदिर से जुड़ी जमीन थी, जिस पर उस दौर के सरपंच कैलाश पंडित ने कब्जा कर रखा था। इसी बात से मलखान सिंह नाराज था और वह इस जमीन को मुक्त कराना चाहता था।

1972 में उसका विवाद हुआ और उसके बाद उन्होंने बंदूक उठा ली। वह 1972 से 75 तक बीहड़ में रहा और डकैती के काम में लगा रहा। इस दौरान उन पर तीन मामले भी दर्ज हुए।

1976 में मलखान सिंह ने कैलाश को मारने की कोशिश की। मगर वह उसमें असफल रहा, हां एक अन्य व्यक्ति जरूर उनकी गोली का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद मलखान सिंह ने उत्तर प्रदेश के जालौन में शरण ली, धीरे-धीरे उसने डकैत गिरोह बनाया और भिंड के अलावा मुरैना, उत्तर प्रदेश के इटावा, जालौन, आगरा और राजस्थान के धौलपुर में कई वारदातों को अंजाम दिया।

मलखान सिंह ने लगभग एक दशक में न केवल मजबूत डकैत गिरोह बनाया बल्कि उसके बढ़ते अपराधों ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी।

1980 के आते-आते उनके गिरोह पर लगभग 100 मामले दर्ज हो चुके थे और पुलिस लगभग एक लाख का इनाम घोषित कर चुकी थी।

चंबल के बीहड़ का मलखान सिंह ऐसा डकैत रहा है, जिसने लूटपाट, डकैती और अपहरण तो खूब किए, मगर उसके गिरोह के अपने सिद्धांत हुआ करते थे कि कोई भी डकैत किसी महिला पर बुरी नजर नहीं डालेगा।

अगर कोई ऐसा करेगा तो उसे चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दी जाएगी।

कहा जाता है कि मलखान सिंह ने महिला अपराध में लिप्त कई लोगों को मौत के घाट उतारने में भी हिचक नहीं दिखाई।

चंबल के बीहड़ का मलखान सिंह ऐसा डकैत रहा, जो सेमी-ऑटोमेटिक और ऑटोमेटिक राइफल चलाने में महारत रखता था।

बागी मलखान सिंह के नाम पर 1982 तक हत्या के 12, अपहरण के 28, हत्या के प्रयास के 19 और डकैती के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हो चुके थे।

इसी दौरान मलखान सिंह के मन में आत्मसमर्पण का ख्याल आया और उनके लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति ने मध्यस्थता निभाई।

मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की मौजूदगी में मलखान सिंह ने 15 जून 1982 को आत्मसमर्पण कर दिया।

मलखान सिंह छह साल तक जेल में रहा और उसके बाद 1989 में उसे सभी मामलों से बरी किए जाने के साथ रिहा कर दिया गया।

मलखान सिंह लगभग एक दशक से सियासत की राह पर चल रहा है और अब उसने कांग्रेस का दामन थामकर नई पारी की शुरुआत की है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित