💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

पद्मश्री, पद्म भूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक विकास सिन्हा का निधन, सीएम ममता ने जताया दुख

प्रकाशित 12/08/2023, 03:21 am
पद्मश्री, पद्म भूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक विकास सिन्हा का निधन, सीएम ममता ने जताया दुख

कोलकाता, 11 अगस्त (आईएएनएस)। प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक और साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स एंड वेरिएबल इनर्जी साइक्लोट्रोन सेंटर के पूर्व डायरेक्टर विकास सिन्हा का निधन हो गया है। सिन्हा 78 साल के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि विकास सिन्हा पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। विकास सिन्हा को साल 2001 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विकास सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम ने अपने शोक संदेश में सिन्हा को ज्ञान के क्षेत्र में बंगाल का एक प्रसिद्ध पुत्र बताया। ममता ने कहा कि महान वैज्ञानिक विकास सिन्हा के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। बंगाल के एक शानदार पुत्र, इस प्रतिभाशाली परमाणु भौतिक वैज्ञानिक ने न केवल ज्ञान की दुनिया में बल्कि सार्वजनिक जीवन में भी अपने योगदान से हमें गौरवान्वित किया।

ममता बनर्जी ने कहा कि महान वैज्ञानिक को बंगाल सरकार की तरफ से साल 2022 में राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार 'बंगबिभूषण' और उसी वर्ष 'रवींद्र स्मृति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। मैं उनके परिवार, दोस्तों, छात्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।

सिन्हा परमाणु भौतिकी, उच्च ऊर्जा भौतिकी और प्रारंभिक ब्रह्मांड विज्ञान के विशेषज्ञ थे। उन्होंने जेनेवा में यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन में भारत की ओर से पहली प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का नेतृत्व किया था।

--आईएएनएस

एफजेड/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित