💎 आज के बाजार में सबसे स्वस्थ कंपनियों को देखेंशुरू करें

भारत ने अनाज समझौते को खत्म करने के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से की रूस की आलोचना

प्रकाशित 19/07/2023, 04:34 pm
भारत ने अनाज समझौते को खत्म करने के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से की रूस की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने खाद्यान्न और कृषि के शिपमेंट की अनुमति देने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित काला सागर अनाज समझौता को समाप्त करने के लिए रूस की अप्रत्यक्ष आलोचना की है।

मंगलवार को यूक्रेन पर महासभा की नियमित बैठक में बोलते हुए, भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा: “हम इस क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से चिंतित हैं, जिन्होंने शांति और स्थिरता के बड़े उद्देश्य को हासिल करने में मदद नहीं की है। नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों की रिपोर्टें बेहद चिंताजनक हैं।"

पिछले दो दिनों में, रूस ने ओडेसा के यूक्रेनी बंदरगाह पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जबकि रूसी हमले में मुख्य भूमि को क्रीमिया के कब्जे वाले क्षेत्र से जोड़ने वाला एक पुल आंशिक रूप से नष्ट हो गया।

इन घटनाक्रमों के बीच, रूस काला सागर के माध्यम से खाद्यान्न और कृषि-संबंधित उत्पादों के शिपमेंट की अनुमति देने के लिए काला सागर अनाज समझौत से हट गया।

कंबोज ने कहा: "भारत ने काला सागर अनाज समझौते को जारी रखने में संयुक्त राष्ट्र महासचिव (एंटोनियो गुटेरेस) के प्रयासों का समर्थन किया है, और वर्तमान गतिरोध के शीघ्र समाधान की उम्मीद करता है।"

यूक्रेन मुद्दे पर नई दिल्ली के नाजुक संतुलन को बनाए रखते हुए कंबोज ने किसी भी देश का नाम नहीं लिया।

लेकिन उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अक्सर उद्धृत बयान, "यह युद्ध का युग नहीं है" को दोहराया, जिसे रूस की आलोचना के रूप में समझा गया है।

"दोनों पक्षों के साथ मेरे प्रधानमंत्री की बार-बार की बातचीत के आलोक में, इस बात पर जोर देना आवश्यक है कि हम दृढ़ता से मानते हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है।"

मोदी दोनों राष्ट्रपतियों, रूस के व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के ब्‍लादि‍मीर ज़ेलेंस्की, के संपर्क में हैं।

आक्रमण पर मॉस्को की एक अन्य आलोचना में, कंबोज ने कहा: “जिस वैश्विक व्यवस्था की हम सभी सदस्यता लेते हैं वह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है। इन सिद्धांतों को बिना किसी अपवाद के बरकरार रखा जाना चाहिए।”

उन्होंने ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव को विफल करने के लिए मॉस्को की अप्रत्यक्ष आलोचना की।

उन्होंने कहा," दक्षिणी गोलार्द्ध के लाेेगों की आवाज सुनी जाए और उनकी वैध चिंताओं का उचित समाधान किया जाए।"

पुतिन ने पिछले महीने यह घोषणा करके कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से लगे अपने सहयोगी बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार रखे हैं, युद्ध के मैदान के परमाणुकरण की आशंका को बढ़ा दिया है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, महासभा के अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी ने चेतावनी दी, हम परमाणु हथियार के साथ नहीं खेल सकते। परमाणु बयानबाजी बंद होनी चाहिए।

परमाणु हथियार किसी संघर्ष का समाधान नहीं करेंगे।

उन्होंने रूस के कब्जे वाले इलाके में स्थित ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का भी जिक्र किया, जिस पर तोड़फोड़ और दुर्घटना की आशंका है।

कोरोसी ने कहा, “इस युद्ध के चलते हर दिन प्रलयंकारी आपदा या दुर्घटना का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। इस उथल-पुथल के बीच, परमाणु तबाही का खतरा हमारे सिर पर मंडरा रहा है - यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र एक संघर्ष क्षेत्र में स्थित है, जो आसन्न खतरे को प्रस्तुत करता है।"

--आईएएनएस

सीबीटी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित