बीजिंग, 19 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण सम्मेलन 17 और 18 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित हुआ। इसमें चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सुंदर चीन बनाने के मुख्य कदम का इंतजाम किया और हरित व निम्न-कार्बन चक्रीय आर्थिक प्रणाली स्थापित करने की योजना पेश की। पिछले दस सालों में चीन ने पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को प्राथमिकता दी और सिलसिलेवार अग्रणी कार्य किए। सुंदर चीन के निर्माण में अहम कदम उठाये गये।
वर्तमान सम्मेलन में शी चिनफिंग ने कहा कि मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की दृष्टि से हरित और निम्न-कार्बन चक्रीय आर्थिक प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। पहाड़, जंगल, खेत, झील, घास
और रेत की एकीकृत सुरक्षा और व्यवस्थित शासन करना चाहिए।
स्वच्छ, निम्न-कार्बन, सुरक्षित और कुशल ऊर्जा व्यवस्था की स्थापना करने के साथ संबंधित आर्थिक नीतियों में सुधार करना चाहिए। सुंदर चीन के निर्माण में डिजिटल शासन व्यवस्था के साथ हरित और बुद्धिमान डिजिटल पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण करना चाहिए। इससे चीनी शैली के आधुनिकीकरण का ठोस रूप दिखेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस