iGrain India - मांग मजबूत बनी रहने से मसूर की कीमतों में बढ़त जारी मुम्बई। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस साप्ताह सरकार द्वारा MSP की घोषणा की गयी। जिसमे मसूर की MSP में भारी इजाफा किया गया। रबी 2014-15 में मसूर की MSP 2950 रुपए थी जिसे बढ़ाकर 2025-26 के लिए 6700 रुपए प्रति क्विंटल किया गया यानी इन 10 सालों में MSP तीन गुना बढ़ी। गत वर्ष (2024-25 में) जो MSP 6425 रुपए थी से 275 रुपए बढाई गयी। विदेशों से बड़ी मात्रा में गत वर्ष हुआ आयात, इस वर्ष आयात घटने की उम्मीद। मसूर उत्पादक क्षेत्रों में किसान मसूर व सरसों फसल को दे सकते हैं प्राथमिकता। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से मुंबई मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 6150/6200 रुपए हजीरा 6200/6250 रुपए व कंटेनर कनाडा 6350/6400 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में वेसल 6575 रुपए व कंटेनर 6600/6625 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। दिल्ली पोर्ट की तेजी के सपोर्ट व दाल मिलर्स लिवाली बढ़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 75/125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6725 रुपए ,बूंदी 7100 रुपए उत्तरप्रदेश 7150 रुपए व देसी बड़ी 6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मध्य प्रदेश लिवाली मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए सागर 5800/6250 रुपए दमोह 5900/6450 रुपए इंदौर 6100/6125 रुपए व कटनी 6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। उत्तर प्रदेश मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7200 रुपए मोटी 6825/6850 रुपए कानपुर 6650 रुपए व ललितपुर मोटी 5800/6150 रुपए छोटी 6400/6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। अन्य चौतरफा तेजी के सपोर्ट व मांग बेहतर होने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6950 रुपए खुशरूपुर 6850 रुपए व मोकामा 6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर चालू साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मसूर दाल मसूर की तेजी के सपोर्ट व मांग बेहतर होने से इस साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जलगांव 7600 रुपए इंदौर 7600 रुपए बाढ़ 7850/8150 रुपए व खुशरुपुर 7750/8050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।