iGrain India - कमजोर मांग के चलते चना में लिवाली सुस्त नई दिल्ली। ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चालू साप्ताह के दौरान भी चना की कीमतों में गिरावट देखी गयी। हालांकि सप्ताहांत में हल्की पूछ परख बढ़ने से कीमतों में सुधार भी देखा गया। ऑस्ट्रेलिया से नया चना जल्द भारत में आने लगेगा, साथ ही बाजारों पर बड़ी मात्रा में मटर आयात का दबाव भी बना हुआ है। जिससे देखते हुए चना में बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री करते रहे। दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 125 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7425/7450 रुपए व राजस्थान लाइन 7525/7550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। पोर्ट देसी चना की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 7050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। राजस्थान बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6200/6800 रुपए जयपुर 7500/7525 रुपए बीकानेर 7100/7150 रुपए किशनगढ़ 6000/7000 रुपए व कोटा 5500/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।महाराष्ट्र दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7350 रुपए अकोला 7350 रुपए नागपुर 7400 रुपए उदगीर 6000/7000 रुपए व अहमदनगर 7200/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मध्य प्रदेशलिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7000/7100 रुपए गंजबासोदा 6800/7200 रुपए सागर 6500/7000 रुपए दमोह 6700/7000 रुपए कटनी 7325/7375 रुपए व इंदौर 7400/7450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। कर्नाटक मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावटदेखी गयी और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7400/7600 रुपए बीदर 6797/7011 रुपए गदग 6360/7169 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। अन्य चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 7475/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चना दाल मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8725/8875 रुपए भाटापरा 8800 रुपए कटनी 9000 रुपए,गुलबर्गा 9000/9250 रुपए जलगांव 8700 रुपए इंदौर 9000/9200 रुपए जयपुर 8550 रुपए व कानपुर 8600/8650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।