iGrain India - मांग सुस्त पड़ने से उड़द की कीमतों में नरमी चेन्नई। बढे भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। आयातित उड़द की सप्लाई बराबर बनी रहने व घरेलु आवक की उपलब्धता बनी हुई है। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। उड़द दाल में उठाव कमजोर बना रहने से उड़द में मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है। लिवाली कमजोर पड़ने से चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8250 रुपए व एसक्यू 9075 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 8450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। बर्मा निर्यात मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 20 डॉलर व एसक्यू में 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 990 डॉलर व एसक्यू 1090 डॉलर प्रति टन रह गयी। दिल्ली पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स लिवाली लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 75 रुपए व एसक्यू में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8575 रुपए व एसक्यू 9425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मध्य प्रदेश उपलब्धता बढ़ने व दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5000/7500 रुपए जबलपुर 5000/8200 रुपए करेली 6500/7000 रुपए दमोह 5000/7600 रुपए व इंदौर 7500/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। महाराष्ट्र बढे भावो पर मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अकोला 8750 रुपए लातूर 6000/8500 रुपए सोलापुर 6100/8300 रुपए दुधनी 5500/8400 रुपए अक्कलकोट 6000/8200 व अहमदनगर 5500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। अन्य लिवाली शांत बनी रहने से इस साप्ताह आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में 50 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9050 रुपए व विजयवाड़ा 9050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। उत्तर प्रदेश उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव ललितपुर 5500/8000 रुपए व बरेली 8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। उड़द दाल मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10750/11650 रुपए भाटापारा 10700/10800 रुपए जलगांव 11400 रुपए मेरठ 9800/10200 रुपए व इंदौर 10500/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।