iGrain India - नई दिल्ली । आपूर्ति की स्थिति अच्छी रहने एवं थोड़ी-बहुत औद्योगिक मांग निकलने से 3-9 जून के सप्ताह में चीनी का भाव कहीं तेज तो कहीं नरम देखा गया। आगे भी इसमें ज्यादा अंतर नहीं रहेगा।
मिल डिलीवरी भाव
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान चीनी का मिल डिलीवरी भाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 रुपए घटकर 3505/3750 रुपए प्रति क्विंटल तथा पंजाब में 20 रुपए गिरकर 3680/3731 रुपए प्रति क्विंटल रह गया मगर मध्य प्रदेश में 25 रुपए बढ़कर 3560/3660 रुपए एवं बिहार में 10 रुपए सुधरकर 3750/3810 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। पश्चिमी यूपी में भाव 3685/3700 रुपए पर स्थिर रहा।
गुजरात
गुजरात में चीनी के मिल डिलीवरी का भाव एस ग्रेड का 50 रुपए बढ़कर 3411/3600 रुपए एवं एम ग्रेड का दाम 100 रुपए उछलकर 3501/3650 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा मगर एसएस ग्रेड का दाम 25 रुपए गिरकर 3461/3496 रुपए तथा एल ग्रेड का 20 रुपए गिरकर 3551/3661 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
चीनी हाजिर भाव
चीनी का हाजिर (स्पॉट) मूल्य दिल्ली में 3750 रुपए पर स्थिर रहा। इंदौर में एस ग्रेड का भाव 55 रुपए बढ़कर 3775 रुपए एवं एम ग्रेड का 30 रुपए सुधरकर 3850 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। छत्तीसगढ़ के रायपुर में चीनी का हाजिर भाव एस ग्रेड का 5 रुपए तथा एसएस ग्रेड का 10 रुपए सुधरकर क्रमश: 3725 रुपए एवं 3750 रुपए प्रति क्विंटल हो गया मगर एम ग्रेड का दाम 5 रुपए फिसलकर 3775 रुपए पर आ गया।
मुम्बई
मुम्बई (वाशी) मार्केट में एस ग्रेड एवं एम ग्रेड की चीनी का हाजिर भाव क्रमश: 3500/3600 रुपए प्रति क्विंटल तथा 3600/3700 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। इसी तरह नाका पोर्ट डिलीवरी के तहत चीनी के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया और एस ग्रेड का भाव 3480/3580 रुपए प्रति क्विंटल तथा एम ग्रेड का मूल्य 3580/3680 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर बरकरार रहा।
महाराष्ट्र
लेकिन महाराष्ट्र में चीनी के टेंडर मूल्य में सुधार देखा गया। इसके तहत एस ग्रेड एवं एम ग्रेड की चीनी का टेंडर मूल्य 30-30 रुपए बढ़कर क्रमश: 3440 रुपए प्रति क्विंटल एवं 3425/3520 रुपए प्रति क्विंटल हो गया जबकि एसएस ग्रेड का भाव 10 रुपए सुधरकर 3380/3410 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। एल ग्रेड का टेंडर मूल्य 3625 रुपए प्रति क्विंटल पर ही स्थिर रहा।
कर्नाटक / कोलकाता
कर्नाटक में चीनी का टेंडर मूल्य एस ग्रेड के लिए 25 रुपए, एसएस ग्रेड के लिए 15 रुपए तथा एम ग्रेड के लिए 35 रुपए बढ़ गया। कोलकाता में एम ग्रेड की चीनी 20 रुपए नरम रही।
IGrain India
+91 9350141815
igrainind@gmail.com
Twitter igrain_india
Linked in linkedin.com/in/rahul-chauhan-igrain-india-a9090514