iGrain India - मुम्बई। मसूर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से मसूर में दाल मिलर्स लिवाली शांत बनी रहने व उत्पादक मंडियों में मसूर की उपलब्धता बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मांग सामान्य बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट के साथ भाव मुंबई मुंद्रा 5650/75 रुपए हजीरा 57५०75 रुपए व कंटेनर 5950/6000 रुपए व कोलकाता जहाज 5800/25 रुपए व कंटेनर 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। आवक का दबाव बना रहने व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ जारी रहेगी।
दिल्ली
बिकवाली बढ़ने व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली छोटी मसूर में 125/150 रुपए व देसी बड़ी मसूर में 75 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 5875 रुपए ,बूंदी 6450 रुपए उत्तरप्रदेश 6550 रुपए व देसी बड़ी 5925 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने व बिकवाली का दबाव बढ़ने से मध्य प्रदेश की मंडियो में इस सप्ताह मसूर के भावो में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5300/5400 रुपए जबलपुर 4800/5315 रुपए कटनी 5900 रुपए दमोह 5200/5450 रुपए व सागर 5200/5340 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
मांग सामान्य बनी रहने से उत्तरप्रदेश मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000/50 रुपए मोटी 6000 रुपए कानपुर 5925/50 रुपए व ललितपुर मोटी 5400/5470 रुपए व छोटी 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने बिहार मसूर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गया 5700 रुपए बाढ़ 5900 रुपए खुशरूपुर 5800 रुपए व मोकामा 5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालु साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7100/7150 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
IGrain India
+91 9350141815
igrainind@gmail.com
Twitter igrain_india
Linked in linkedin.com/in/rahul-chauhan-igrain-india-a9090514