iGrain India - बिकवाली के दबाव से मूंग में लिवाल शांत
नई दिल्ली।उत्पादक मंडियों में नयी मूंग की आवक का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मूंग दाल में ग्राहकी सुस्त बनी रहने से मूंग में दाल मिलर्स की मांग ठंडी रही।किसानो की बिकवाली बढ़ने से मूंग की कीमतों पे दबाव बना हुआ है। सप्ताहांत में राजस्थान के मूंग उत्पादक क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई जिससे मूंग की फसल प्रभावित हो सकती है व मंडियों में आवक कमजोर पड़ सकती है। आवक कमजोर पड़ने पर मूंग की कीमतों में बढ़त देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की कमजोर मांग मांग के चलते दिल्ली मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 8000/8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव बढ़ने से मुंग में बिकवाली का दबाव बढ़ा। बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 400/800 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 7400/8300 रुपए जयपुर 7500/8600 रुपए मेड़ता 8000/9000 रुपए सुमेरपुर 7000/8200 रुपए नागौर 8000/9000 रुपए व किशनगढ़ 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मंडी शुल्क के विरोध में इस साप्ताह मध्य प्रदेश की मंडिया बंद रही। जिस कारण कारोबार सुस्त रहा। लिवाली सुस्त बनी रहने से इंदौर मूंग में इस साप्ताह 500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 8800/8900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में 600/1000 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार गिरावट दर्ज की गयी और गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7500/9500 रुपए बीदर 8479/10789 रुपए यादगीर 6086/11351 रुपए गदग 5000/11251 रुपए व बागलकोट 9807/11229 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह नयी मूंग की उपलब्धता बढ़ी। उपलब्धता बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 500/1000 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्तहांत में लातुर 10000/10400 रुपए अकोला 7550/10700 रुपए ,बार्शी 8500/9900 रुपए, जलगांव 8200/11400 रुपए व अहमदनगर 9000/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली सुस्त बनी पंजाब की जगराओं मंडी में इस साप्ताह मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7400/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 500/600 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 6800/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मूंग दाल
मूंग की गिरवाट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालु साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 200/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10400/13200 रुपए भाटापारा 11000 रुपए जोधपुर10400/11700 रुपए जलगांव 11200 रुपए व इंदौर 10200/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।