💎 किसी भी बाजार में छिपे अंडरवैल्यूड स्टॉक्स का खुलासा करेंशुरू करें

जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 को बताई प्रमुख उपलब्धि, भविष्य के स्पेस मिशनों की दी जानकारी

प्रकाशित 22/08/2024, 03:22 am
जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 को बताई प्रमुख उपलब्धि, भविष्य के स्पेस मिशनों की दी जानकारी
INBA
-

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को चंद्रयान-3 को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दो और चंद्र मिशनों की तैयारी में जुट गया है। चंद्रयान-3 पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था। केंद्र सरकार ने इस साल से हर 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। पहले अंतरिक्ष दिवस के कर्टेन रेजर के अवसर पर मीडिया से बातचीत में करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, "चंद्रयान-3 एक प्रमुख उपलब्धि थी और अब चंद्रयान-4 और 5 का प्रक्षेपण किया जाएगा।"

एक साल पहले भारत चंद्रमा पर यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बना था। पहले 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' का विषय है, "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना : भारत की अंतरिक्ष गाथा।" भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को उस कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की उपलब्धियां गिनाते हुए डॉ. सिंह ने कहा, “गगनयान मिशन 2025 में पहले भारतीय को अंतरिक्ष में भेजना है” जो अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व नेतृत्व के रूप में उभरने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डालता है।

उन्होंने नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके. त्रिपाठी के साथ अपनी हालिया बैठक का जिक्र किया और मुख्य रूप से क्रू मॉड्यूल रिकवरी के लिए भारतीय नौसेना के साथ इसरो की साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि राकेश शर्मा 'गगनयान मिशन टीम' का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मंत्री ने सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने कहा कि निजी भागीदारों के साथ सहयोग के कुछ महीनों के भीतर अंतरिक्ष क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।

स्टार्टअप्स की भूमिका पर बल देते हुए मंत्री ने दोहराया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में शुरुआत में बहुत कम स्टार्टअप थे, लेकिन अब इसमें लगभग 300 स्टार्टअप्स हैं, जिनमें से कई वैश्विक क्षमता वाले हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले 10 साल में पांच गुना बढ़ेगी।

भविष्य की योजनाएं साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना और वर्ष 2045 तक चंद्रमा पर एक भारतीय की लैंडिंग का लक्ष्य रखा गया है।

इसरो के वैज्ञानिक सचिव शांतनु भटवाडेकर ने कहा कि अंतरिक्ष दिवस सिर्फ वैज्ञानिक समुदाय के लिए नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए उत्सव है।

--आईएएनएस

एकेजे/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित