💎 किसी भी बाजार में छिपे अंडरवैल्यूड स्टॉक्स का खुलासा करेंशुरू करें

हरियाणा में कांग्रेस की हार हुड्डा नहीं, बल्कि अंदरूनी गुटबाजी के कारण हुई : रणवीर सिंह गंगवा

प्रकाशित 14/10/2024, 01:44 am
हरियाणा में कांग्रेस की हार हुड्डा नहीं, बल्कि अंदरूनी गुटबाजी के कारण हुई : रणवीर सिंह गंगवा

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। किसान नेता और संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस को खत्म कर देंगे और अब यह सच साबित हो गया है। इसे खारिज करते हुए हरियाणा की बरवाला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रणवीर सिंह गंगवा ने कहा है कि कांग्रेस की हार का कारण पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी थी।गंगवा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और युवाओं को धोखा दिया। कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी हुई है और उसके नेता खुद ही एक-दूसरे को साधने का काम कर रहे हैं। हमने पिछले 10 साल में हरियाणा में जो काम किया, उसे लेकर हम जनता के बीच गए और जनता ने हमें आशीर्वाद दिया।

यह पूछे जाने पर कि हरियाणा में किसान कांग्रेस के पक्ष में थे फिर भी कांग्रेस सरकार बनाने में विफल रही, भाजपा विधायक ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी खुद चुनाव लड़े थे। अगर किसान उनके साथ होते तो उन्हें ज्यादा वोट मिलते। उन्हें 1170 वोट मिले। सवाल यह नहीं है कि आज किसान वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा ने 24 फसलों पर किसानों को एमएसपी दी है। हरियाणा पहला राज्य है जो सभी फसलों पर एमएसपी दे रहा है। आज किसानों के लिए हर प्रकार की योजना हरियाणा में दी जा रही है। हरियाणा प्रथम स्थान पर है, जो भाजपा के पक्ष में है।

प्रियंका गांधी को कमान दिए जाने के सवाल पर विधायक ने कहा, "यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, इसमें हम कुछ नहीं कह सकते, कमान किसे दी जाए। किसी को भी दे दीजिए, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि आज देश और विदेश की जनता भाजपा पर भरोसा करती है क्योंकि भाजपा जो कहती है वह करती है। चाहे 2014 का घोषणापत्र हो या 2024 का, हमने सारे काम किए हैं। हम अपने 2024 के संकल्प पत्र पर काम करते हुए जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे।"

कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास और कुछ नहीं बचा है। जब हरियाणा में उनकी पांच लोकसभा सीटें आईं तो उन्होंने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए। कांग्रेस अपनी आंतरिक गुटबाजी के कारण चुनाव में हारी है। जब वह सत्ता में थी तब उन्होंने ऐसा क्या ही किया जिससे उन्हें जनता वापस सरकार में लाती। उनके नेता बयान दे रहे थे कि जब वह सत्ता में आएगी तो नौकरियां उनके हिस्से में आएगी। युवा समझ गए कि फिर वे नौकरी बेचने का काम करेंगे।

मंत्रिमंडल में उनकी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर भाजपा विधायक ने कहा, "मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है। इस पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा, लेकिन मैं क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का काम करूंगा।"

उल्लेखनीय है कि चढूनी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राजनीति में पैसे का खेल आम है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के अहंकार ने उसे नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी पार्टी की कमान संभालें, तो कांग्रेस बच सकती है। वरना, भाजपा का राज यहां से नहीं जाएगा। कांग्रेस को अपने नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह सबसे जरूरी है।

--आईएएनएस

आरके/एकेजे

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित