ब्रेकिंग समाचार
कोट्स
सभी इंस्ट्रूमेंट के प्रकार

कृपया अन्य खोज का प्रयास करें

फ्लैश सेल 0
🏦📉 फेड रेट अपडेट? क्या अपेक्षित है यह जानने के लिए फेड रेट मॉनिटर टूल देखें >>
संभावनाएं देखें

ट्रेडिंग में महिलाएँ: पुरानी धारणाओं और रूढ़ियों से आगे निकलना

ट्रेडिंग की दुनिया लंबे समय से पुरुष-प्रधान रही है - एक ऐसी जगह, जहाँ पारंपरिक नज़रिया हावी रहता है। लेकिन जैसा कि Exness की मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट मारिया अगस्टिना पैटी ज़ोर देती हैं कि वित्तीय बाज़ारों में महिलाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। “महिलाएँ वित्तीय क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। अग्रणी निवेश फ़र्मों से लेकर ट्रेडिंग डेस्क तक, हमारे क्षेत्र पर उनका असर निर्विवाद रूप से दिख रहा है। ट्रेडिंग में महिलाओं का पहलू जुड़ने से यह खेल और बेहतरी की ओर जा रहा है।”

 

निवेश फ़र्मों में महिलाएँ

वैसे तो इस दिशा में उनकी प्रगति स्पष्ट तौर पर दिख रही है, फिर भी इस उद्योग में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब भी कम है, विशेषकर नेतृत्व वाले पदों पर। साल 2023 के IFC अध्ययन में इस बात का ज़िक्र करते हुए बताया गया है कि निजी इक्विटी और उद्यम पूँजी, विशेष रूप से उभरते बाज़ारों में वरिष्ठ निवेश पेशेवरों में महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ़ 11% है। यह असमानता एक छूटे हुए अवसर को दर्शाती है, क्योंकि लैंगिक-विविधता वाली टीमें लगातार कम लैंगिक विविधता वाली अपनी समकक्षों टीम से बेहतर प्रदर्शन करती हैं।

"जितनी ज़्यादा महिलाएँ हमारे उद्योग में प्रमुख भूमिकाएँ निभाती नज़र आएँगी, उतना ही यह विकसित होगा।" और यह बात सिर्फ़ समान अवसरों और समावेशिता के बारे में नहीं है।” Exness की पैटी कहती हैं, जो कि सही है: McKinsey की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लैंगिक-विविधता वाली कार्यकारी टीमें रखने वाली कंपनियों के औसत से अधिक लाभप्रदता हासिल करने की संभावना 25% ज़्यादा होती है। IFC के अनुसार यह सिद्धांत वित्तीय क्षेत्र पर भी लागू होता है, जहाँ लैंगिक संतुलन वाली फ़र्मों की लाभप्रदता में 10-20% की वृद्धि देखी गई है।

पैटी ने खुद भी इस बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा है और वे कहती हैं, "महिला नेतृत्वकर्ताओं के उदय होने का मतलब सिर्फ़ समान प्रतिनिधित्व होना नहीं है; इसका उद्देश्य व्यापक दृष्टिकोण और कौशलों का इस्तेमाल करना भी है। "महिला नेतृत्वकर्ता बारीक दृष्टिकोण लेकर आती हैं, विशेष रूप से समस्या-समाधान, सहयोग और उभरते अवसरों के प्रति गहरी नज़र रखने के मामले में।"

ट्रेडिंग में एक बढ़ती हुई ताकत

बोर्डरूम्स से परे, महिलाएँ ट्रेडर्स के तौर पर भी सफल करियर्स बना रही हैं। पैटी का मानना है, "ट्रेडिंग अब सिर्फ़ लड़कों का क्लब नहीं रह गया है।" महिलाएँ इस तेज़ गति और ऊँचे दांव-पेंच वाले इस वातावरण में बेहतरीन कौशल लाकर उत्कृष्टता प्राप्त कर रही हैं।

ट्रेडर के रूप में महिलाओं को क्या चीज़ अलग बनाती है? Exness की पैटी ने जोखिम के प्रति उनके संतुलित दृष्टिकोण, विश्लेषणात्मक क्षमताओं, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और दबाव में सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता की ओर इशारा करती हैं। वे कहती हैं, "महिलाएँ ट्रेडिंग में संतुलित दृष्टिकोण लाती हैं; वे जोखिमों का आकलन करती हैं और जल्दबाज़ी वाले कामों से बचती हैं।"

आगे जहाँ और भी है

लेकिन अब भी इस उद्योग के शीर्ष तक पहुँचने में महिलाओं के सामने बहुत सी बाधाएँ हैं। प्रणालीगत बाधाएँ, पहले से ही मन में बैठे पूर्वाग्रह और मार्गदर्शन की कमी से यह क्षेत्र महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण बन सकता है। पैटी इन चुनौतियों को स्वीकार करती हैं, लेकिन वे आशावादी हैं: "हम कहानी को फिर से लिख रहे हैं। चाहे हम निवेश फ़र्मों में काम करने की बात कर रहे हों या ट्रेड्स खोलने की, ट्रेडिंग में लैंगिक पहचान पर ध्यान दिए बिना सभी का स्वागत होना चाहिए।"

क्या इस बारे में कोई अच्छी खबर है? अब पहले के मुकाबले ज़्यादा महिलाएँ इस क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं और दुनिया के सबसे बड़े ब्रोकर्स में से एक, Exness जैसी कंपनी भी समावेशिता को बढ़ावा दे रही है। पैटी कहती हैं, "Exness लैंगिक अंतर को कम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।" "36.9% महिला कार्यबल और सी-लेवल अधिकारियों सहित नेतृत्व की भूमिकाओं में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व के साथ, हम अपने वातावरण को अधिक समावेशी और गतिशील बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। इसका मतलब है कि हम एक ऐसा कार्यस्थल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जहाँ हर कोई खुद को महत्वपूर्ण, सम्मानित और अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त महसूस करे।" इतना ही नहीं। ये अवसर प्रदान करके और एक सहयोगपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देकर, Exness आज न केवल एक अधिक समावेशी कार्यस्थल बना रही है, बल्कि इस क्षेत्र में महिलाओं की अगली पीढ़ी को भी प्रेरित कर रही है।

हालाँकि, इस राह में अब भी कई चुनौतियाँ हैं, लेकिन जो प्रगति हुई है, उसे नकारा नहीं जा सकता। जैसा कि Exness पैटी कहती हैं, "ट्रेडिंग में महिलाएँ न सिर्फ़ धारणाओं को तोड़ रही हैं, बल्कि वे नया 'ट्रेडिंग स्तर' भी तैयार कर रही हैं - जहाँ विविधता का सम्मान किया जाता है और सभी को उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर मिलता है।" यह परिवर्तन महिलाओं और पूरे उद्योग के लिए अहम है, जिसमें महिलाओं की आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी उज्ज्वल भविष्य का वादा है।

 

Apple के साथ जारी रखें
गूगल के साथ जारी रखें
या
ईमेल के साथ साइन अप करें